विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमें उम्मीद नहीं थी', Stree 2 की छप्परफाड़ कमाई पर राजकुमार राव ने जताई हैरानी

Published: Mon, 26 Aug 2024 01:23 PM (IST)

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में 10 दिन के भीतर ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ ...और पढ़ें

'स्त्री 2' की सफलता से राजकुमार राव गदगद, (X Image)
'स्त्री 2' की सफलता से राजकुमार राव गदगद, (X Image)

HighLights

  1. 14 अगस्त को रिलीज हुई थी 'स्त्री 2'
  2. फिल्म ने किया शानदार बिजनेस
  3. राजकुमार राव हुए फैंस के आभारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की बड़ी सफलता पर रिएक्ट किया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ से अधिक का कारोबार किया, जो किसी भी कंटेंट ड्रिवेन फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यहां तक कि राजकुमार राव को भी 'स्त्री 2' से ऐसी सफलता की उम्मीद नहीं थी। फिल्म की छप्परफाड़ कमाई देख वो भी दंग हैं।

ऐसी सफलता की नहीं थी उम्मीद

राजकुमार राव ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा, "हमें यकीन था कि फिल्म (स्त्री 2) को बहुत प्यार मिलेगा, क्योंकि स्त्री 1 को बहुत प्यार मिला था। स्त्री के बहुत सारे फैंस हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। मैं खुद स्त्री का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये नंबर्स हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा हैं। हम खुश और एक्साइटेड हैं। स्त्री जैसी फिल्म के साथ ऐसा हो रहा है, इसके लिए हम बहुत आभारी हैं, क्योंकि ये कंटेंट ड्रिवेन फिल्म है।"

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 7: 'स्त्री' का कोई नहीं कर पाया बाल भी बांका, पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर

फैंस का जताया आभार

एक्टर ने आगे कहा, "सबका आभारी हूं। भगवान का शुक्रिया। मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया है जैसा मैं हूं। मैं किसी बड़े बैकग्राउंड से नहीं आया हूं। मेरी शुरुआत बहुत साधारण थी। मैं अमीरी में बड़ा नहीं हुआ। मैं अपने दर्शकों में से एक हूं। मुझे मिलने वाले बहुत से मैसेज ऐसे हैं, जो व्यक्तिगत जीत की तरह लगते हैं, जो बहुत खुशी देने वाला है।"

500 करोड़ क्लब में फिल्म

'स्त्री 2' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना स्टार कास्ट में शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' ने अब दुनिया भर में ₹500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- Stree 2 स्टार Shraddha Kapoor ने अब तक क्यों नहीं किया खान तिकड़ी संग काम? एक्ट्रेस ने बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।