विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suniel Shetty ने ठुकारा दी थी अक्षय कुमार की 18 साल पुरानी फिल्म, बाद में बनी थी ब्लॉकबस्टर

Published: Thu, 16 Apr 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

18 साल पहले आई अक्षय कुमार की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर सुनील शेट्टी ने ठुकरा दिया था।

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 18 साल पहले आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. अक्षय कुमार की सबसे शानदार मूवी

  3. सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट कर दिया ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। सुनील और अक्षय ने अपने एक्टिंग करियर ज्यादातर कल्ट मूवीज एक दूसरे के साथ में ही दी हैं।

अच्छे दोस्त होने के बावजूद 18 साल पहले सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर जाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी पुरानी फिल्म की बात की जा रही है और सुनील की जगह उस फिल्म में कौन से अभिनेता को लिया गया था।

सुनील ने रिजेक्ट की थी ये मूवी

90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। 35 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन कई फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें काम करने से अन्ना ने मना कर दिया था। उनमें से एक फिल्म थी अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग। 

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद आएगी Hera Pheri 3 की बारी, अक्षय कुमार ने दिया लेटेस्ट अपडेट?

akshay kumar (1)

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2008 में रिलीज होने वाली सिंह इज किंग के लिए सुनील शेट्टी मेकर्स की पहली पसंद थे। दरअसल फिल्म में अक्षय के अलावा उनको लखन सिंह के सेकेंड लीड रोल में कास्ट जाना था, जिसको बाद में अभिनेता सोनू सूद ने प्ले किया था। सुनील ने बिजी शेड्यूल और दूसरी अन्य फिल्मों के साथ कॉन्ट्रैक साइन के चलते सिंह इज किंग के ऑफर को ठुकरा दिया था। 

singhiskinng

मालूम हो कि बाद में जाकर सिंह इंज किंग ब्लॉकबस्टर बनी और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके दिखाई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने उस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 90 करोड़ से अधिक रही थी। 

अक्षय और सुनील की फिल्में

अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने एक साथ मिलकर कई एक्शन और कॉमेडी फिल्में की हैं, जो कमर्शियल तौर पर हिट रहीं। उनके नाम इस प्रकार हैं-

  • हम हैं बेमिसाल

  • मोहरा

  • धड़कन

  • आन

  • हेरा फेरी

  • फिर हेरा फेरी 

  • दे दनादन

मालूम हो कि आने वाले समय में सुनील और अक्षय की जोड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- 'कॉमेडी के असली उस्ताद,' Bhooth Bangla की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को आई दिवंगत एक्टर की याद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।