अक्षय खन्ना शानदार लेकिन... Suniel Shetty ने किया धुरंधर का रिव्यू, रणवीर सिंह को दिए इतने नंबर
धुरंधर फिल्म को लेकर सिर्फ फैंस नहीं बल्कि सिनेमा जगत के सितारों में भी जबरदस्त क्रेज नजर आया है। अब इस मूवी का रिव्यू अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया है ...और पढ़ें
-1768832699244_m.webp)
अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सुनील शेट्टी ने धुरंधर को लेकर कही ये बात
अक्षय खन्ना की एक्टिंग को बताया शानदार
रणवीर सिंह को लेकर सुनील ने किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर की रिलीज को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब जाकर अभिनेता सुनील शेट्टी ने निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का रिव्यू किया है। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना की तारीफ में सुनील कसीदे पढ़े हैं, लेकिन उनसे कहीं ज्यादा वह रणवीर सिंह के काम से प्रभावित हुए हैं।
सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक लेटेस्ट मीडिया इंटरव्यू के दौरान धुरंधर में अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के काम को लेकर चर्चा की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
धुरंधर को लेकर क्या बोले सुनील
मौजूदा समय में सुनील शेट्टी अपने बेटे और एक्टर अहान शेट्टी की अगली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। एक पिता के तौर पर सुनील अहान की मूवी को फुल सपोर्ट और प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने एनडीटीवी को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में धुरंधर को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने कहा है-
-1768834405009.jpg)
यह भी पढ़ें- Border 2 जेब पर डालेगी डाका, बड़ी महंगी निकली Sunny Deol की फिल्म की टिकट, कीमत करेगी हैरान?
''आदित्य धर ने ओटीटी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया। आपको 4 घंटे का एंटरटेनमेंट चाहिए, उन्होंने वह सिल्वर स्क्रीन के जरिए 3 घंटे की धुरंधर के तहत दिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना दस में से दस हैं, वह एक शानदार एक्टर हैं। जबकि रणवीर सिंह 10 में से 100 हैं।

अक्षय के सामने रणवीर ने खुद को कंट्रोल किया। उन्होंने खुद को रोका, और बतौर एक्टर ये करना सबसे मुश्किल काम है। देशभक्ति दिखाना आसान है और दर्शक इस पर विश्वास करते हैं। लेकिन दूसरे देश में बैठकर, अपनी मातृभूमि के लिए तरसना और कुछ करना चाहना, बहुत कठिन है। वाकई फिल्म काफी बेहतरीन है।''
खबरें और भी
इस तरह से सुनील शेट्टी ने धुरंधर का रिव्यू किया है और अक्षय खन्ना-रणवीर सिंह के काम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
बॉर्डर 2 में दिखेगी सुनील शेट्टी की झलक
दरअसल सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 में अभिनेता सुनील शेट्टी की झलक देखने को मिलेगी। इस मूवी में वह कैमियो करते दिखेंगे, जिसमें पुरानी बॉर्डर वाला उनका भैरो सिंह वाला किरदार दिखाया जाएगा। फिल्म बॉर्डर 2 शुक्रवार 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।