'कट्टरता से संबंध,' सनी देओल की Batwara 1947 की रिलीज से पहले डायरेक्टर ने खोला राज
अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी करीब 30 साल बाद फिल्म Batwara 1947 से वापसी करने जा रही है।
-1786418959798_m.webp)
बंटवारा 1947 के निर्देशक
HighLights
राजकुमार संतोषी हैं बंटवारा 1947 के डायरेक्टर
30 साल बाद सनी देओल को किया डायरेक्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म बंटवारा 1947
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म बंटवारा 1947 के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करने जा रहे हैं। इस दौरान संतोषी ने फिल्म की मेकिंग और कास्टिंग से संबंधित कई अहम पहलुओं पर खुलकर चर्चा की है।
सीक्वल के खिलाफ राजकुमार संतोषी
इन दिनों हिंदी सिनेमा में सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का चलन बढ़ रहा है, लेकिन फिल्मकार राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ट्रेंड के पीछे नहीं भागते। सनी देओल के साथ घायल, दामिनी और घातक जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में बना चुके संतोषी अब बंटवारा 1947 (Batwara 1947) लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के प्रमोशन से वायरल वीडियो पर क्यों भड़की प्रीति जिंटा? इंटरनेट पर एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास

असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई पर आधारित यह फिल्म भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर है। संतोषी कहते हैं- एक ही तरह की फिल्में बनाकर वह खुद बोर हो जाएंगे। उनके लिए 10 घायल या 10 घातक बनाना आसान है, लेकिन वह दर्शकों का सम्मान करते हैं और उन्हें कुछ नया देना चाहते हैं। इसलिए वह फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाते।
आमिर खान हुए राजी
मैं फिल्म में सनी को बदल सकता था, लेकिन करण को नहीं फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। फिल्म बनाने के लिए वह सनी के साथ 14-15 साल से निर्माता की तलाश में थे। बाद में आमिर खान ने कहानी सुनकर फिल्म प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी ली।

इसके बाद शबाना आजमी और प्रिटी जिंटा को भी कास्ट किया गया। संतोषी को करण के भीतर दो फिल्मों के न चलने के बावजूद दिखा गुस्सा, बेचैनी और जोश पसंद आया। सनी ने करण की कास्टिंग को लेकर कभी उनसे बात नहीं की। संतोषी ने खुद सनी से करण को लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सनी इस कास्टिंग में रुकावट डालते तो वह फिल्म में सनी को बदल सकते थे, लेकिन करण को जरूर रखते।
कट्टरता से नाता- संतोषी
सबसे बहादुर नायक बंटवारा 1947 में सनी का पात्र नेक और बहादुर इंसान की मिसाल बनेगा। राजकुमार कहते हैं कि इसमें नायक की लड़ाई गुंडों या सेना से नहीं, बल्कि कट्टरता से है। हिंदी सिनेमा में ऐसा मजबूत पात्र पहले कम ही देखने को मिला है। नायक परिवार और जिंदगी दांव पर लगाकर इस ताकत से लड़ता है, जिससे अब तक कोई जीत नहीं पाया। बता दें कि बंटवारा 1947 फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 14 अगस्त को रिलीज होगी।

