Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थिएटर्स में फिर 'गदर' मचाएंगे Sunny Deol, नागेश भट्ट की एक्शन थ्रिलर के टाइटल का एलान

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:15 PM (IST)

    'जाट', 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल फिर से सिनेमाघरों में गदर मचाने को तैयार है। उनकी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर का टाइटल अनाउंस हो चुका है। ...और पढ़ें

    सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस

    सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद, सनी देओल (Sunny Deol) एक और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नागेश भट्ट के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस हो गया है।

    क्या है सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का टाइटल?

    सनी देओल (Sunny Deol) की इस फिल्म को एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें ऐसे रोमांचक एक्शन सीन, दमदार डायलॉग और दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देने वाले पल होंगे, जिनमें सनी देओल एक बार फिर अपने पूरे एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म बनाने वालों ने इसकी पूरी तैयारी शुरू कर दी है; स्क्रिप्टिंग, एक्शन डिजाइन और प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का टाइटल लखन (Lakhan) रखा गया है।

    sunny deol (1)

    यह भी पढ़ें- 'ढाई किलो' की दहाड़, रूहानी आवाज; 90's में Sunny Deol को इस सिंगर ने बनाया 'रोमांटिक हीरो', गाए कई कल्ट गाने

    कब शुरू होगी शूटिंग

     यह एक बड़े पैमाने की एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो जबरदस्त एनर्जी और दर्शकों को पसंद आने वाले पलों से भरी है। इसमें सनी देओल के कई ऐसे सीन होंगे, जिन्हें देखकर दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी'।

    sunny deol

    इस बीच, सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भी नजर आने वाले हैं, जो दो हिस्सों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे जैसै सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने Jaat 2 पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'समय आ गया है...'