Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांस' में फिर चला सनी लियोनी के हुस्न का जादू, ब्लैक स्लिट ड्रेस में 'कैनेडी' स्टार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 26 May 2023 02:17 PM (IST)

    Cannes Film Festival 2023 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में जब से सनी लियोनी पहुंची हैं अपने एक से बढ़कर एक लुक से सभी का ध्यान खींच रही हैं। अब एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    Sunny Leone looks gorgeous in a black dress at Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram
    Sunny Leone looks gorgeous in a black dress at Cannes Film Festival 2023- Photo/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone At Cannes 2023: बी-टाउन की 'बेबी डॉल' कही जाने वाली सनी लियोनी अच्छे से जानती हैं कि उन्हें खुद को किस इवेंट में कैसे तैयार करना है। अपनी अदाओं से घायल करने वाली सनी लियोनी इन दिनों 'कांस' में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक तो आपको दीवाना ही बना देगा।

    'कांस' में ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी का कातिलाना लुक

    गुरुवार को सनी लियोनी 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' के amfAR गाला में शामिल हुईं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने एक ग्लैमरस लुक चुना। सनी ने ब्लू कारपेट पर चलने के लिए एक वन शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन चुना था। उनका ये खूबसूरत गाउन फेमस फैशन डिजाइनर जीना जकी (Zeena Zaki) ने डिजाइन किया है। 

    Photo- Instagram/Sunny Leone

    सनी लियोनी ने ब्लैक शिमरी गाउन के साथ मैचिंग कलर का पर्स और हाई हील्स से अपने लुक को पूरा किया था। कानों में डायमंड के इयररिंग्स और हेयर बन के साथ मिनिमल मेकअप, सनी लियोनी का ये स्टाइलिश अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लोग हॉट, ग्लैमरस, सेक्सी और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स कर सनी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

    Photo- Instagram/Sunny Leone

    फोटो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, "अम्फार में क्या शानदार रात थी।"

    'कांस' में क्यों पहुंची सनी लियोनी?

    सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर बुधवार को 'कांस' में हुआ था। सनी ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ 'कांस' में डेब्यू किया था। खास बात ये है कि मूवी को 'कांस' में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। 

    खबरें और भी

    Photo- Instagram/Sunny Leone

    इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। सनी लियोनी के साथ लीड रोल में राहुल भट्ट (Rahul Bha) दिखाई देंगे। 

    'कैनेडी' प्रीमियर में सनी लियोनी का लुक

    24 मई 2023 को 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में 'कैनेडी' का प्रीमियर हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने वन-शोल्डर पेल पिंक साटन गाउन पहना था, जिसमें साइड कट और थाई स्लिट था। हाई हील्स, हेयर बन और रेड लिप्स में सनी लियोनी बेहद हसीन लग रही थीं। 

    बता दें कि सनी लियोनी की 'कैनेडी' 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।