यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanguva Teaser: सूर्या और Bobby Deol के खूंखार लुक ने फैलाई दहशत, रौंगटे खड़े कर देगा 'कंगुवा' का टीजर
Kanguva Teaser Released सूर्या तमिल सिनेमा के वो कलाकार हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। आने वाले समय में Suriya फिल्म कंग ...और पढ़ें

HighLights
- कंगुला का टीजर हुआ रिलीज
- बॉबी देओल और सूर्या का होगा आमना-सामना
- फिल्म में दिशा पाटनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। उन अभिनेताओं की सूची में सूर्या का नाम लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। Suriya की अपकमिंग फिल्मों में कंगुवा (Kanguva) मौजूद है, जिसकी चर्चा काफी लंबे समय से चली आ रही है।
अब तक कंगुवा के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिनको देखकर प्रशंसकों का क्रेज काफी बढ़ा हुआ है और अब उनका ये क्रेज दोगुना होने वाला है। क्योंकि सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी स्टारर कंगुवा का टीजर लॉन्च कर दिया गया है।
कंगुवा का टीजर हुआ रिलीज
मेकर्स की तरफ से इस बात का एलान पहले ही कर दिया गया था कि आज यानी 19 मार्च को कंगुवा का टीजर रिलीज किया जाएगा। तय समय के अनुसार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा का टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि सूर्या और बॉबी देओल एक दम से अलग और खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं।
खासतौर एनिमल फिल्म से धमाकेदार वापसी करने वाले बॉबी फिल्म कंगुवा के इस टीजर में धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। इन दोंनों एक्टर के खतरनाक लुक इस लेटेस्ट वीडियो में आसानी से देखने को मिल जाएगी। इस टीजर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि सूर्या की कंगुवा एक अलग और अनोखी कहानी दर्शाने वाली है।
खबरें और भी

कुल मिलाकर कहा जाए तो कंगुवा का ये टीजर बेहद धमाकेदार और रोचक है। जिसे देखने के बाद इस फिल्म को लेकर आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है और आप इसकी रिलीज के लिए इंतजार नहीं कर पाएंगे।

इस साल रिलीज होगी कंगुवा
सूर्या जय भीम के जरिए आखिरी बार बड़े पर्दे पर फुल टाइम एंटरटेन करते नजर आए थे। ऐसे में कंगुवा के जरिए अभिनेता का कमबैक देखने के लिए हर कोई बेताब है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर शिवा के निर्देशन में कंगुवा को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।