विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले से जुड़ा ऑस्ट्रेलियन नागरिक अदालत से बरी हुआ

Published: Thu, 15 Aug 2024 05:52 PM (GMT+05:30)

14 जून 2020 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले ये तारीख कभी नहीं भूल पाते हैं। इस दिन उन्होंने ...और पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में अपडेट/ फोटो- X Account
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में अपडेट/ फोटो- X Account

HighLights

  1. सुशांत सिंह राजपूत केस में आया बड़ा अपडेट
  2. मामले से जुड़े ऑस्ट्रेलियन नागरिक को किया बरी
  3. ड्रग्स केस में NCB को घर से नहीं मिला कोई सबूत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। मामला सीबीआई के पास है। 'दिल बेचारा' एक्टर के चाहने वाले सोशल मीडिया पर अक्सर 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' ट्रेंड करते हुए उनके लिए न्याय की मांग करते हैं, वहीं उनके परिवार का भी ये दावा है कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर किया गया।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की छानबीन अभी भी चल रही है और इस केस में एक नया मोड़ आया है। स्पेशल कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियन नागरिक को सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस मामले में बरी कर दिया है।

पॉल बार्टेल्स के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के भाई एजिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के दोस्त के पॉल बार्टेल्स के खिलाफ कोई सबूत न मिलने के कारण कोर्ट ने उन्हें बरी करने की अर्जी स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने पर Adah Sharma को लगता है अजीब? बोलीं- 'डर होना चाहिए किसी भी चीज का'

आपको बता दें कि जब सुशांत सिंह राजपूत की डेथ हुई थी, तो उस वक्त एनसीबी ने ड्रग्स केस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें पॉल बार्टेल्स भी शामिल थे। उन्हें 12 नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। एक तरफ जहां रिया चक्रवर्ती से लेकर उनके भाई शोविक तक सब जमानत पर बाहर हैं,  वहीं इस मामले में पॉल बार्टेल्स को कोर्ट ने बरी करने की अनुमति दे दी है।

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत, स्पेशल जज महेश जाधव ने 9 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार की थी।

सह-आरोपी के बयानों के आधार पर किया गया था गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस मामले में पॉल के वकील ने कहा, "कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जो इस बात को प्रूफ कर सके कि उनके क्लाइंट और सह-आरोपी के बीच किसी भी तरह की सांठगाठ थी।

पॉल ने ये भी कहा कि उन्हें सिर्फ सह-आरोपियों डेमेट्रिएड्स और निखिल सलधाना के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छानबीन की, तो उन्हें उनके घर से कुछ भी नहीं मिला।

एनसीबी ने पॉल को गिरफ्तार करते हुए ये दलील पेश की थी कि वह सह-आरोपियों से ड्रग्स खरीदते थे,जिसका कनेक्शन रिया चक्रवर्ती उनके भाई शॉविक और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: 'सुशांत भी रेंट पर रहता था', नए घर को लेकर Adah Sharma ने किया रिएक्ट, बताया- किसके साथ भर रहीं किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।