विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुष्मिता सेन 48 की उम्र में शादी के बंधन में बंधने को तैयार, हमसफर में ये 'गुण' खोज रही हैं एक्ट्रेस

Published: Fri, 05 Apr 2024 02:01 PM (IST)

बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस ने डेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। सुष्मिता ...और पढ़ें

शादी के बंधन में बंधने को तैयार सुष्मिता सेन, (X Image)
शादी के बंधन में बंधने को तैयार सुष्मिता सेन, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा बटोरती हैं। एक्ट्रेस का नाम कभी ललित मोदी तो कई बार रोहमन शॉल के साथ जुड़ता है। वहीं, अब 48 साल की सुष्मिता सेन ने अपनी शादी को लेकर बात की है और बताया कि उनका वेडिंग प्लान क्या है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपने एक्स ब्वायफ्रेंड्स के साथ रिश्ता रखने पर भी बात की।

सुष्मिता सेन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वो उनकी पर्सनल लाइफ एक खुली किताब रही है, क्योंकि उन्होंने इसे ईमानदारी से जिया है।

यह भी पढ़ें- Ayesha Khan को फोटोशूट में दिया गया जालीदार टॉप, झिझकने पर मिला ये जवाब, हैरेसमेंट पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

खुलकर जिंदगी जीती हैं सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने इंडल्ज को दिए इंटरव्यू में कहा, "मेरी जिंदगी निश्चित रूप से एक खुली किताब रही है, क्योंकि मैंने इसे बहुत ईमानदारी से और कई बार निडर होकर जिया है, लेकिन गरिमा एक ऐसी चीज है जो आपके जीवन के सिर्फ एक पहलू में ही नहीं दिखती है - ये है कि आप कौन हैं। इसलिए, आप जो भी निर्णय लेते हैं, चाहे वो फिर किसी ने आपको चोट पहुंचाया, चाहे आपके साथ विश्वासघात किया हो, या आपकी गलती हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

इस शर्त पर शादी करेंगी सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने शादी करने के सवाल पर बात करते हुए कहा कि वो हमेशा से इसके लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "ओह बिल्कुल! ये कभी भी 'कभी नहीं' वाली स्थिति नहीं थी। बायोलॉजिकल क्लॉक हो या सोसायटी के मापदंड, ये कभी भी शादी करने का सही कारण नहीं होता है। जहां तक मेरा सवाल है, अगर सामने वाला सही है और मेरे सभी मानकों पर खरा उतरता है, तो जरुर मैं शादी के बंधन में बंधन जाऊंगी।"

यह भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: ओटीटी पर पहुंची शाहिद-कृति की फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

एक्स के साथ दोस्ती पर सुष्मिता की राय

सुष्मिता सेन ने शादी के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के साथ दोस्ती रखने पर कहा, "बिल्कुल, लेकिन मुझे लगता है कि ये मुश्किल और उलझाने वाला है। काफी लोग अपने एक्स के साथ बाद में दोस्ती रखते हैं, लेकिन कहां रेखा खींचनी है ये भूल जाते हैं, लेकिन कई लोग सिर्फ दोस्त भी होते हैं, क्योंकि मैंने खुद देखा है। मैं खुशनसीब हूं कि मेरे जिंदगी में भी ऐसा है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।