Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sussanne Khan Birthday: सुजैन खान के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने लुटाया प्यार, ऋत‍िक रोशन ने किया ये कमेंट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:12 PM (IST)

    Happy Birthday Sussanne Khan ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान 26 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉयफ्रेंड अर्सलान गो ...और पढ़ें

    सुजैन खान बर्थडे (Photo Credit: Instagram)
    सुजैन खान बर्थडे (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sussanne Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पहली पत्नी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर सुजैन खान आज यानी 26 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, बहन फराह खान अली से लेकर एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

    अर्सलान गोनी ने लिखा खास मैसेज

    सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ सबसे अच्छी यादों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्सलान और सुजैन की रोमांटिक तस्वीरों से लेकर मस्ती करते हुए बिताए गए कई पल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Sussanne Khan ने एक्स ससुर राकेश रोशन को किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो पापा'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

    अर्सलान ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे लव। सबसे पहले मैं तुमसे माफी मांगता हूं, क्योंकि आज मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं, लेकिन इसे देखकर मुझे मजा आ रहा है। हम चीजें खो सकते हैं, लेकिन अच्छी यादें अवश्य बना सकते हैं। मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारे लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करता हूं। जैसा कि वादा किया गया था कि हम इस सीजन में जब भी मिलेंगे (जो बहुत कम होगा) जश्न मनाएंगे।

    ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

    अर्सलान गोनी के वीडियो को देखने के बाद ऋतिक रोशन भी एक्स वाइफ को बर्थडे विश करने से खुद को नहीं रोक पाए। अर्सलान के इस वीडियो पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा 'स्वीट... हैप्पी बर्थडे'। इसके बाद बर्थडे गर्ल सुजैन ने भी अर्सलान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'माय लव माय जानू। तुम मेरे लिए सब कुछ हो। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली महिला हूं, जो मुझे तुम मिले।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shabinaa (@shabskofficial)

    बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। शादी के 14 साल बाद साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अब सुजैन अर्सलान को डेट कर रही हैं। वहीं, ऋतिक सबा के साथ रिलेशन में हैं।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Photo: ऋतिक रोशन ने शेयर की शर्टलेस फोटो, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के किया कमेंट