यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'टू बी मॉम' Swara Bhaskar ने होने वाले बच्चे के लिए तैयार करवाया पालना, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो
Swara Bhaskar Pregnancy बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अपने बच्चे के स्वागत की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar Pregnancy: फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर कुछ ही दिनों में अपनी जिंदगी में एक नन्हे-मुन्ने का स्वागत करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब एक्ट्रेस अपने होने वाले बच्चे के आने की तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने अपने बच्चे के लिए पालना भी खरीद लिया है।
स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
स्वरा भास्कर अभी एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता बराबर बनी रहती है। वह आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है। ब्लू-व्हाइट ड्रेस में स्वरा भास्कर कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। नो-मेकअप लुक में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है।
बच्चे के आने की तैयारी कर रहीं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने एक और फोटो शेयर की है, जो उनके होने वाले बच्चे के पालने की है। उनके कमरे में लगे पालने को सिंपल और एलिगेंट लुक दिया गया है। उनके होने वाले बच्चे के पालने में उनकी क्यूट बिल्ली आराम फरमाती हुई दिखाई दे रही है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने बताया कि वह उनके होने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। बेबी के आने से पहले ही उनके बिल्ले ने पालने पर कब्जा कर लिया है। पोस्ट के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा-
खबरें और भी
"नए मेहमान के स्वागत की तैयारी के लिए हमारे कमरे में एक पालना रखा गया है। यह देखने के लिए स्वाइप करें कि कौन उस पर हक जता रहा है। पालने में पहला रहने वाला, जिसने वहां से हटने से इनकार कर दिया।"
कौन हैं स्वरा भास्कर के पति?
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इसी साल फरवरी में स्वरा ने फहाद अहमद के साथ अपनी शादी का एलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने कोर्ट में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के 40 दिन बाद इसकी अनाउंसमेंट की थी।
स्वरा लंबे समय से फहाद के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने इसकी भनक किसी को नहीं पड़ने दी थी। साल 2019 में आंदोलन के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।