Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker को याद आ रही है बॉलीवुड की दिवाली पार्टी, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दुख

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 12:24 PM (IST)

    Swara Bhasker Video स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) मां बनने के बाद अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों बॉली ...और पढ़ें

    स्वरा भास्कर का वीडियो ( Photo Instagram)
    स्वरा भास्कर का वीडियो ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Swara Bhasker Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इसी साल 23 सितंबर को  बेटी राबिया को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है।

    ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों बॉलीवुड के किसी इवेंट और दिवाली पार्टीज का हिस्सा भी नहीं बन पा रही हैं, ऐसे में अदाकारा अपने पुराने दिनों काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने दिल की इच्छा जाहिर की है।

    यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar Daughter: स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें

    स्वरा भास्कर को याद आ रही है दिवाली पार्टीज

    नई-नई मां बनीं स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसके शुरुआत में वह अपनी बेटी राबिया के साथ बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके दौरान वह फोन पर स्क्रॉल करते हुई अपनी पुरानी यादों को ताजा करती है, जिसमें उनके बॉलीवुड के दिवाली लुक्स को दिखाया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मां बनने के बाद मुझे वो सब याद आ रहा जब मैं तैयार होती थी और जगह-जगह जाती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    फरवरी में की थी शादी

    यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar: 'अगर गाजा में पैदा हुई होती...', बेटी संग फोटो शेयर कर स्वरा भास्कर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

    बता दें, एक्ट्रेस ने इसी साल दो बार शादी की पहली कोर्ट मैरीज तो फरवरी में हुई थी। तो वहीं, मार्च में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी पूरे रीति-रिवाजो से शादी की थी।

    खबरें और भी

    दिल्ली में शादी के बाद इस कपल का बरेली में भी ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था, जिसमे कई नेता शामिल हुए थे। बता दें, फहाद एक स्टूडेंट लीडर और कार्यकर्ता हैं, जो समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। वो इस समय महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।