Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीरो ने Taapsee Pannu को फिल्म से करवाया बाहर? बोलीं- 'स्टार्स तय करते हैं कि कौन हीरोइन...'

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:02 AM (IST)

    'अस्सी' से तारीफें बटोर रहीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बॉलीवुड की कास्टिंग सीक्रेट रिवील की है। एक्ट्रेस का कहना है कि हीरो के चक्कर में वह फिल्म ...और पढ़ें

    हीरो के चक्कर में फिल्म से आउट हुईं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हीरो के चक्कर में फिल्म से आउट हुईं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सिनेमा की बेबाक हसीनाओं में से एक हैं। वह उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो फीमेल लेड मूवीज में अपनी दमदार भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।

    हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं तापसी पन्नू ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर पोल खोली है। उन्होंने बताया कि फिल्म में कास्टिंग का प्रोसेस कैसे चलता है, वो भी तब जब हीरो डायरेक्टर्स से भी बड़े स्टार्स हों।

    क्या हीरो ने तापसी को फिल्म से करवाया बाहर?

    जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी बेबाकी के लिए फिल्म से बाहर किया गया है? इस पर हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में 'अस्सी' एक्ट्रेस ने कहा-

    सच कहूं तो मुझे सीधे तौर पर इसके बार में कुछ नहीं पता है। हो सकता कि बात पता चल जाए, लेकिन यह कभी भी आपके पास नहीं आती है। कोई कह देता है, 'नहीं, मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता' लेकिन इसकी वजह आपको नहीं पता चलती। मुझे जो पता चला, वह बस इतना है कि, कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि आप फिल्म में हों।

    Taapsee Pannu

    हीरोइन की कास्टिंग का फैसला हीरो के हाथ में

    तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए बताया कि हीरो तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन होगी। उन्होंने आगे कहा- 

    मुझे लगता है कि हर किसी को पता है, ज्यादातर हीरो ही तय करता है कि उसकी फिल्म की हीरोइन कौन है। जब तक कोई बड़ा डायरेक्टर न हो क्योंकि कुछ डायरेक्टर्स स्टार्स होते हैं।

    यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने Kanagana Ranaut की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- 'मेरे मन में उनके खिलाफ...'

    राजकुमार की वजह से मिली 'डंकी'

    तापसी पन्नू ने शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' का उदाहरण देते हुए कहा-

    खबरें और भी

    जब राजू सर (राजकुमार हिरानी) मुझे फिल्म में चाहते थे तो मैं फिल्म में थी। यह शायद सबके लिए एक बड़ा शॉक था क्योंकि मैं उस तरह की फिल्मों या शाह रुख सर की रेगुलर पेयर ऑनस्क्रीन के खास सर्किट में नहीं हूं। लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि डायरेक्टर को पूरा यकीन था कि वह मुझे कास्ट करना चाहते हैं।

    बता दें कि तापसी पन्नू इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज क्राइम थ्रिलर 'अस्सी' (Assi) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से खूब सराहा गया। 

    यह भी पढ़ें- घटिया पीआर गेम...Taapsee Pannu ने निकली भड़ास, बॉलीवुड के गंदे PR पर क्या बोलीं एक्ट्रेस