Tamannaah Bhatia के सामने अचानक फूट-फूटकर रोने लगी फैन, एक्ट्रेस के इस बर्ताव की हो रही जमकर तारीफ
तमन्ना भाटिया के एक रोती हुई फैन के साथ बर्ताव ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। फैंस वायरल ...और पढ़ें

तमन्ना भाटिया के सामने फूट-फूटकर रोई फैन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी जब फैंस को अपने पसंदीदा सितारे से मिलने का मौका मिलता है, तो वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां उनकी फैन उन्हें देखकर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। अब कुछ ऐसा ही खूबसूरत और भावुक नजारा 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ देखने को मिला है।
हाल ही में तमन्ना भाटिया भाटिया स्पॉट हुईं, जहां उनकी एक फैन उन्हें देखकर इतनी खुश हुई कि उसका रोना ही कंट्रोल नहीं हुआ। इस दौरान तमन्ना ने जो किया, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
तमन्ना भाटिया संग सेल्फी खिंचवाने आई थी फैन
तमन्ना भाटिया का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी एक फैन एक्ट्रेस के साथ तस्वीर खिंचवाने आती है, लेकिन वह अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को सामने देखकर काफी भावुक हो जाती है। तमन्ना की फैन ने अपने आप को कई बार संभालने की कोशिश की, लेकिन वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी।
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अपनी फैन को इस कदर भावुक और रोता देख तमन्ना भाटिया ने तुरंत पैपराजी से कैमरे की फ्लैश लाइट कम करने की गुजारिश की, ताकि फैन को थोड़ी घबराहट कम हो।
यह भी पढ़ें- आगे बढ़ गई Sidharth Malhotra की Vvan की रिलीज डेट, पहली बार तमन्ना भाटिया के साथ बनी जोड़ी
तमन्ना के इस जेस्चर ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया सिर्फ एक या दो बार अपनी फैन को सांत्वना करके वहां से तुरंत नहीं गईं, बल्कि उन्होंने इस सिचुएशन को बड़े ही प्यार से हैंडल किया। एक्ट्रेस ने अपनी फैन को पीने के लिए पानी दिया और उससे बातचीत करते हुए गहरी सांस लेकर शांत होने के लिए कहा। तमन्ना इस बात को पूरी तरह सुनिश्चित करने के बाद ही वहां से गईं कि उनकी फैन अब कंफर्टेबल फील कर रही है।
एक्ट्रेस जिस तरह वहां अपनी फैन के शांत होने का इंतजार कर रही थीं, उनके इस ग्राउंडेड अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये होते हैं असली एक्टर, जो समझते हैं कि एक फैन के लिए यह कितना बड़ा मोमेंट हो सकता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तमन्ना दिल की बहुत अच्छी हैं, उनमें स्टारडम का बिल्कुल भी घमंड नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उन्होंने जिस तरह से पैपराजी को लाइट बंद करने को कहा, वो बहुत प्यारा था।"
