Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कल इतने बजे रिलीज हो रहा है Janhvi Kapoor की फिल्म Ulajh का टीजर, सामने आया मोशन पोस्टर

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 07:26 PM (GMT+05:30)

    जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor) इस साल एक के बाद एक फिल्मों में नजर आने वाली हैं । हाल ही में उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. Mrs. Mahi) का पहल ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Ulajh ( Photo Credit Instagram)
    Janhvi Kapoor Ulajh ( Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की ब्राइडल शॉवर पार्टी में नजर आई थीं, जिसे खुद उन्होंने अपने घर पर ऑर्गेनाइज किया था।

    सोशल मीडिया पर उन्होंने इस पार्टी की कई फोटोज पोस्ट की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है, जिसे सुनकर उनके चेहरे खिल गए हैं।

    यह भी पढ़ें-  Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर में लेट-लेटकर नाचे जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, आपने देखी क्या फोटो?

    कल होगा उलझ का टीजर रिलीज

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म उलझ (Ulajh) को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते साल अभिनेत्री ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। वहीं मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि इस मूवी का टीजर कल यानी 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    ये स्टार्स भी आएंगे नजर

    जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा एक्टर गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी। फिल्म में जान्हवी एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर के रोल में दिखाई देगी।

    जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट

    जाह्नवी कपूर इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी जो 31 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी साउथ मूवीज 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आएंगी।

    यह भी पढे़ं-  Mr and Mrs Mahi से जाह्नवी-राजकुमार का पहला लुक रिवील, भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखे महिमा और महेंद्र

    खबरें और भी