यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jana Nayagan Teaser OUT: तबाही मचाने आए Thalapathy Vijay, 'जन नायकन' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
Jana Nayagan Teaser OUT: थलापति विजय की आगामी फिल्म द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का आखिरकार टीजर जारी हो गया है। अभिनेता के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही फ ...और पढ़ें

जन नायकन का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
जन नायकन का टीजर हुआ रिलीज
22 जून को अपना जन्मदिन मना रहे विजय
2026 में रिलीज हो सकती है जन नायकन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) पिछले चार दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्मों से विजय ने हमेशा से ही बड़े पर्दे पर तूफान लाया है। 51 साल के थलापति विजय की अब आगामी फिल्म द फर्स्ट रोअर: जन नायकन (The First Roar: Jana Nayagan) की पहली झलक भी सामने आ गई है।
पिछले साल ही थलापति विजय की आगामी फिल्मद द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का एलान हुआ था। फिल्म से कई पोस्टर भी सामने आए थे जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देख फैंस को यकीन हो गया था कि यह भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह मास्टरपीस निकलेगी। खैर, फिल्म के टीजर ने उनके चाहने वालों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
जन नायकन का टीजर
22 जून को थलापति विजय का जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन से ठीक एक रात पहले के मेकर्स ने द फर्स्ट रोअर: जन नायकन का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अभिनेता पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। 1 मिनट 5 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत ही थलापति के दमदार एक्शन से होती है।
यह भी पढ़ें- Tom Cruise के घर से इंस्पायर्ड है Thalapathy Vijay का आलीशान बंगला, एक्टर की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश
शुरू में लिखा होता है- सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए उठता है। इससे साफ है कि फिल्म की कहानी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे के इर्द-गिर्द होगी। आग के बीच पुलिस की वर्दी में थलापति विजय का शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है। टीजर इतना दमदार है कि रिलीज होते ही इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
खबरें और भी
जन नायकन की स्टार कास्ट
एच विनोद के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर द फर्स्ट रोअर जय नायकन का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जबकि इसे वेंकट के नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे सेलेब्स दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह थलापति की आखिरी फिल्म होगी।