Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TIFF 2023: 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रीमियर में भूमि पेडनेकर ने हॉट लुक से उड़ाए होश, शहनाज का दिखा किलर अवतार

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 09:26 PM (IST)

    Toranto International Film Festival 2023 इस बार का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल खास है क्योंकि इस इवेंट में बॉलीवुड फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का वर्ल ...और पढ़ें

    TIFF 2023 में ग्लैमरस अवतार में पहुंचीं थैंक यू फॉर कमिंग की हीरोइनें। Photo-Instagram
    TIFF 2023 में ग्लैमरस अवतार में पहुंचीं थैंक यू फॉर कमिंग की हीरोइनें। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Toranto International Film Festival 2023: थैंक यू फॉर कमिंग एक अपकमिंग कॉमेडी फिल्म है, जो करण बुलानी द्वारा निर्देशित और रिया कपूर-एकता कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ऑडियंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। एक बात फिल्म को और भी खास बनाती है वह यह है कि यह 15 सितंबर 2023 को रॉय थॉमसन हॉल में होने वाले 46वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई एकमात्र हिंदी फिल्म है और ये भारत के लिए गर्व की बात है।

    यह भी पढ़ें- Thank You For Coming Trailer: रोमांटिक लाइफ की इस समस्या से जूझ रहीं भूमि पेडनेकर, क्या मिलेगा हल?

    TIFF में शामिल होने के लिए एक्साइटेड हैं भूमि

    फिल्म की फीमेल कास्ट के लिए टीआईएफएफ (TIFF) में जाना एक यादगार अवसर है। भारत के साथ भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी काफी गर्व महसूस कर रही हैं। भूमि इवेंट में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचीं। बाकी हीरोइनों ने भी ग्लैमर में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी के साथ सभी ने अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। 

    भूमि पेडनेकर ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, "एक इंडियन एक्ट्रेस के रूप में मुझे इस तरह के इवेंट में विश्व स्तर पर अपने देश को रिप्रेसेंट करने पर गर्व महसूस होता है। यह फिल्म एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देती है। यह उन यंग लड़कियों पर आधारित है जो प्यार की तलाश में हैं और वे किस तरह अपने जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती हैं। मैं थैंक यू फॉर कमिंग के माध्यम से दुनिया को यह दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं कि भारत में सिनेमा आज की महिलाओं को कैसे दर्शाता है।"

    खबरें और भी

    शहनाज गिल ने साझा किया, "मैं TIFF में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर एक्साइटेड हूं। थैंक यू फॉर कमिंग के लिए मुझे जो प्यार और समर्थन मिल रहा है, वह वास्तव में अभिभूत करने वाला है और मैं यह एंटरटेनिंग फिल्म दुनिया को दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं।"

    कुशा कपिला के लिए यह एक अनरियल मोमेंट है। उन्होंने कहा, "यह अनरियल मोमेंट है। TIFF में फिल्म की स्क्रीनिंग को चुनना इस बात का सबूत है कि हमने आपके लायक कुछ बनाया है।' 

    डेब्यू फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से सातवें आसमान में हैं डॉली

    डॉली सिंह ने कहा, 'हमारी फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होना एक बहुत ही अच्छी फीलिंग है। कुछ महीने पहले किसी ने मुझसे कहा था कि मेरी पहली फिल्म TIFF में दिखाई जाएगी, तो मैंने इसे मजाक में लिया और हंसने लगी लेकिन यह आज सच में हो रहा। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो कई महत्वपूर्ण चीजों पर आधारित है। खास यह है कि हम और सैकड़ों लोग इसकी स्क्रीनिंग TIFF में देखेंगे।

    फिल्म को लेकर क्या बोलीं शिबानी?

    फिल्म में टीना दास का किरदार निभाने वाली शिबानी बेदी कहती हैं, "यह एक अवास्तविक पल है। मुझे शुरू से ही यकीन था कि यह फिल्म महिलाओं की सबसे बुनियादी जरूरतों को लेकर बनेगी, जो कि एक तरह से वर्जित है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि इसे टीआईएफएफ (TIFF) के लिए चुना गया। मैं बेहद एक्साइटेड हूं कि थैंक यू फॉर कमिंग की शुरुआत TIFF जैसे इवेंट से हो रही है।"

    कब रिलीज होगी थैंक यू फॉर कमिंग?

    'थैंक यू फॉर कमिंग' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। साथ ही करण बुलानी द्वारा निर्देशित और राधिका आनंद-प्रशस्ति सिंह द्वारा लिखित 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।