Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Buckingham Murders का पहला गाना Sada Pyaar Tut Gaya हुआ रिलीज, विक्की मार्ले ने दी सॉन्ग को आवाज

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 03:43 PM (IST)

    करीना कपूर स्टारर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी का बेबो के फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने लोगो ...और पढ़ें

    द बकिंघम मर्डर्स मूवी (Photo Credit: Instagram)
    द बकिंघम मर्डर्स मूवी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. द बकिंघम मर्डर्स का पहला गाना हुआ रिलीज
    2. 13 सितंबर को रिलीज होगी करीना कपूर की फिल्म
    3. हंसल मेहता ने किया है मूवी का डायरेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस मूवी का टीजर और पोस्टर शेयर किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब हर कोई उनकी इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहा है, जो अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    फिल्म की रिलीज से पहले अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज कर दिया है। फैंस को यह सॉन्ग अब काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: The Buckingham Murders Teaser: डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आएंगी Kareena Kapoor, इमोशनल कर देगी स्टोरी

    इस सिंगर ने दी गाने को आवाज

    'द बकिंघम मर्डर्स' के टीजर में रोमांचक और रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिली थी। वहीं, अब मेकर्स ने इसका फर्स्ट सॉन्ग 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज कर दिया गया है, जिसे विक्की मार्ले ने गाया है और बल्ली सागू ने कंपोज किया है। करीना कपूर खान पर फिल्माया गया यह गाना बहुत ही दिलचस्प है।

    वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैसे एक्ट्रेस का किरदार कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। इस गाने में करीना कपूर का एक सिंपल लुक दिखाई दे रहा है। बता दें कि यह गाना उनके जासूस के रूप को अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाता है और फिल्म में उनके द्वारा महसूस की गई अलग-अलग भावनाओं को सामने लाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by TIPS (@tips)

    कब रिलीज होगी ये मूवी

    'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और करीना कपूर खान भी एकता कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। ये मूवी 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में करीना के अलावा, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कई स्टार्स हैं। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

    खबरें और भी

    बता दें कि यह मूवी महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan की 'द बकिंघम मर्डर्स' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा शानदार टीजर