विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

32 फिल्में करने के बाद एक्टिंग छोड़ IAS बनी ये एक्ट्रेस, 5 बार फेल होने के बाद क्रैक किया UPSC का एग्जाम

Published: Mon, 07 Apr 2025 04:30 PM (IST)

क्या आप एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग से तौबा कर ...और पढ़ें

एक्टिंग छोड़ IAS बनी ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
एक्टिंग छोड़ IAS बनी ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. 90 दशक में पॉपुलर थी ये चाइल्ड एक्ट्रेस
  2. एक्टिंग छोड़ की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
  3. छठी बार UPSC क्रैक कर बनीं IAS

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुत कम ही कलाकार होते हैं जो करियर के पीक पर आकर सिनेमा जगत से किनारा करते हैं। ज्यादातर अभिनेत्रियां जब इंडस्ट्री छोड़ती हैं तो वजह उनकी शादी या बच्चे होते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने IAS बनने के लिए अपना हिट करियर छोड़ दिया।

इस अभिनेत्री ने अपने करियर में 32 फिल्में कीं और 48 टीवी सीरियल्स किए। कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया। मगर एक वक्त आया, जब अच्छे-खासे करियर को छोड़ पहले इस अभिनेत्री ने इंजीनियरिंग की और फिर IAS अधिकारी बन गईं। हम जिस अदाकारा की बात कर रहे हैं, वो साउथ एक्ट्रेस एचएस कीर्तना (HS Keerthana) हैं।

11 साल तक फिल्मों-टीवी में किया काम

एचएस कीर्तना फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं, जिन्होंने गंगा-यमुना, कर्पूरदा गोम्बे, लेडी कमिश्नर, मुदिना अलिया, सर्किल इंस्पेक्टर, ओ मल्लिगे, हब्बा, डोरे और सिम्हाद्री जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। उनहोंने जनानी, चिगुरु, पुत्तनी एजेंट जैसे करीब 48 टीवी शोज में भी काम किया है। करीब 11 साल तक मनोरंजन जगत में काम करने के बाद कीर्तना ने एक बड़ा फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- 1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये हसीना बन गई थीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, इस्लाम धर्म अपनाकर बदला था नाम!

South Actress

पिता के लिए बनीं IAS ऑफिसर

15 साल की उम्र में कीर्तना ने फिल्मी गलियारों की चकाचौंध को छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह हमेशा से गरीबों और किसानों का भला करना चाहती थीं। ऊपर से उनके पिता का भी उन्हें IAS ऑफिसर बनाने का सपना था। उन्होंने अपने पिता के ख्वाब को पूरा किया। एक्टिंग छोड़ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों में काम भी किया। 

पांच बार फेल हुई थीं कीर्तना

साल 2011 में कीर्तना ने कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (KAS) की परीक्षा पास की और KAS ऑफिसर के रूप में काम किया। फिर उन्होंने 2013 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कीर्तना पांच बार UPSC क्रैक करने में असफल रहीं। मगर छठी बार वह पास हुईं। 2019 में उन्हें 167 रैंक मिली थी। वह वाकई लाखो के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan की हीरोइन का एक कॉन्ट्रैक्ट ने बर्बाद किया था करियर, 29 साल से कहां और क्या कर रहीं Chandni?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।