Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra Wedding: शादी में नानी को याद कर भावुक हुईं परिणीति चोपड़ा, ट्रिब्यूट देने के लिए किया ये काम

    Updated: Wed, 27 Sep 2023 02:25 PM (IST)

    Parineeti-Raghav Wedding परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की हर एक चीज को खास रखना चाहती थीं। इसके लिए एक्ट्रेस ने महीने भर पहले ही तैयारी शुरू कर ली थी। मनीष ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra paid tribute to her Grandmother on Wedding Day
    Parineeti Chopra paid tribute to her Grandmother on Wedding Day

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को की राघव चड्डा से शादी
    2. एक्ट्रेस ने शादी के दिन खास अंदाज में दिया नानी को ट्रिब्यूट
    3. बारीकी से तैयार किया गया था परिणीति का ब्राइडल लहंगा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सबसे यादगार शादियों में से एक रही। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने जिंदगीभर साथ रहने की कसमें खाईं। इनकी रॉयल वेडिंग में एक-एक चीज का खास ख्याल रखा गया। खासकर परिणीति को ट्रेडिशनल और सबसे अलग लुक देने के लिए उनसे जुड़ी हर एक चीज पर बारीकी से काम किया गया।

    परिणीति के 'छल्ले' में छुपा है नानी का प्यार

    परिणीति चोपड़ा के वेडिंग लहंगे को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। न सिर्फ ब्राइडल आउटफिट को, बल्कि इस आउटफिट के साथ पहने जाने वाली ज्वेलरी पर भी कायदे से काम किया गया था। मनीष मल्होत्रा ने ब्राइडल लहंगे के साथ पहने गए छल्ले की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे परिणीति ने इसके जरिये अपनी नानी को ट्रिब्यूट दिया है।

    उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें परिणीति के खूबसूरत छल्ले नजर आ रहे हैं। इन छल्लों को बनाने की अलग कहानी है।

    इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए मनीष ने लिखा, ''कुछ डिटेल्स से बहुत फर्क पड़ता है। मुझे अच्छे से याद है कि मैं परिणीति के साथ लहंगे डिजाइन के बारे में बात कर रहा था और उसने मुझे उसकी नानी का छल्ला (ट्रेडिशनल की चेन) भी जोड़ने के लिए कहा। वह अपनी नानी को ट्रिब्यूट देना चाहती थी, जो इसी तरह के छल्ले को अपनी साड़ी के साथ कैरी किया करती थीं, जो दर्शाता था घर की मालकिन वह हैं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    स्ट्रेंथ और ग्रेस को दर्शाते हैं ये छल्ले

    मनीष ने आगे लिखा, ''परिणीति के लिए छल्ले की आवाज का मतलब स्ट्रेंथ और ग्रेस है, जब उनकी नानी इन छल्लों को लेते हुए चलती थीं। यही वो पल था जब मुझे लगा कि लेगेसी के इस हिस्से को हमे परिणीति के लहंगे में जोड़ना चाहिए। जाहिर है हमने और भी एलिमेंटस, जो राघव और परिणीति की शादी के लिए जरूरी थे, उन्हें जोड़ा। इसमें लंदन, म्यूजिक, खंडा साहिब जैसी चीजें शामिल हैं। यह सिर्फ ज्वेलरी नहीं है, बल्कि उनके (नानी के) हिस्से का वह टुकड़ा है, जिसे परिणीति अपने स्पेशल डे पर कैरी करना चाहती थीं।''

    परिणीति ने यूं जताया आभार

    मनीष मल्होत्रा की कलाकारी ने परिणीति चोपड़ा का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि वह अपने स्पेशल डे पर नानी को मिस कर रही थीं, लेकिन उनका एक हिस्सा अपने साथ लिए हुई थीं।

    30 को होगा रिसेप्शन

    राघव-परिणीति की शाही शादी के बाद फैंस को रिसेप्शन पार्टी की फोटो देखने का इंतजार है। कपल एक रिसेप्शन दिल्ली में करेगा और एक मुंबई में। इसके अलावा 30 सितंबर को एक रिसेप्शन चंडीगढ़ में हो सकता है। राघव-परिणीति का रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    खबरें और भी