वो बदनसीब अभिनेता, जिससे 60 प्रतिशत शूटिंग के बाद छीनी गई थी फिल्म, फिर बॉलीवुड को मिला 'महा खलनायक'
एक कल्ट फिल्म में विलेन बनने के लिए अभिनेता को 60 प्रतिशत शूटिंग करने के बाद बाहर कर दिया गया था। ...और पढ़ें
-1784526242889_m.webp)
इस एक्टर से छीनी गई थी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस अभिनेता से छीनी गई थी फिल्म
फिल्म में बनने वाला था विलेन
चमक गई थी दूसरे एक्टर की किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई कलाकार ऐसे हैं, जो फिल्म शुरू होने से पहले मेकर्स की पहली पसंद थे, लेकिन जैसे-जैसे मूवी बनने की तैयारियां आगे बढ़ीं, वैसे ही उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया। इस आधार पर आज हम आपको सिनेमा जगत के ऐसे ही एक बदनसीब अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं।
जिसने एक पुरानी फिल्म की 60 प्रतिशत तक शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन बाद में उनसे से वह फिल्म छीन ली गई थी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि बॉलीवुड को सदी का महा खलनायक मिल गया। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-
इस एक्टर से छीनी गई थी फिल्म
किसी फिल्म के लिए एक्टर को साइन करना और बाद में छोड़ना या बाहर होना बॉलीवुड में एक कॉमन ट्रेंड बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर द्वारा डॉन 3 को छोड़ने को लेकर काफी बवाल मचा था। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई कलाकार किसी फिल्म का आधे से अधिक हिस्सा शूट कर ले और बाद में उसे बाहर कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें- अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?
-1784527505396.jpg)
दरअसल वह बदनसीब कलाकार कोई और नहीं बल्कि वेटरन एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) हैं। जी हां एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनुपम ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने निर्देशक शेखर कपूर की कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr India) की 60 प्रतिशत तक शूटिंग कर ली थी। मेकर्स ने उन्हें मौगेंबो के नेगेटिव रोल के लिए कास्ट किया गया था।
खबरें और भी
लेकिन बाद में मेकर्स को ऐसा लगा कि अनुपम इस मौगेंबो के किरदार के लिए फिट नहीं लग रहे हैं और आधी शूटिंग के बाद उनके हाथ से मिस्टर इंडिया निकल गई और मौगेंबो का कैरेक्टर बाद में महान अभिनेता अमरीश पुरी ने अदा किया।
अपने दमदार अभिनय और बुलंद आवाज के दम पर अमरीश साहब (Amrish Puri) ने मिस्टर इंडिया के मौगेंबो के किरदार को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। इस तरह से हिंदी सिनेमा को मौगेंबो के रूप में महा खलनायक मिला।
अनुपम खेर की अगली फिल्म
अनुपम खेर को हिंदी सिनेमा का दिग्गज अभिनेता माना जाता है। 4 दशक से अधिक लंबे करियर में वह 550 से अधिक मूवीज में काम कर चुके हैं। बात की जाए उनकी आने वाली फिल्म के बारे में तो वह फौजी (Fauzi) है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास संग काम करते दिखेंगे।