विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Overseas Collection: इस देश में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही टाइगर 3, ओवरसीज में इतना कलेक्शन

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 15 Nov 2023 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:23 PM (IST)

Tiger 3 Worldwide Collection सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। ...और पढ़ें

टाइगर 3 की इस देश में हुई सबसे ज्यादा कमाई / Photo- Instagram
टाइगर 3 की इस देश में हुई सबसे ज्यादा कमाई / Photo- Instagram

HighLights

  1. इस देश में सबसे तेज रफ्तार से भाग रही है टाइगर 3
  2. टाइगर 3 ने ओवरसीज में अब तक किया है इतना कलेक्शन
  3. बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म से पांच साल के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली।

44 करोड़ से इंडिया में ओपनिंग करने वाली ये फिल्म विदेशों में भी कमाई के मामले में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस मूवी ने अब तक वर्ल्डवाइड 241.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

विदेश में किस कंट्री में फिल्म को सबसे ज्यादा ऑडियंस थिएटर में मिली और ओवरसीज कहां फिल्म का सबसे अच्छा कलेक्शन चल रहा है, चलिए जानते हैं पूरे आंकड़ें-

इस देश में सबसे अच्छी कमाई कर रही है टाइगर 3

शाह रुख खान की तरह ही सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी विदेशो में काफी मजबूत है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म विदेशों में कई जगहों पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। हालांकि, फिल्म के ओवरसीज मार्केट को देखा जाए तो फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई नॉर्थ अमेरिका में हो रही है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worlwide Collection: दुनियाभर में लहराया 'टाइगर 3' का परचम, ओवरसीज कलेक्शन में चला Salman Khan का जादू

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में टाइगर 3 के अलग-अलग देशों के कमाई के आंकड़ें शेयर किये है। नॉर्थ अमेरिका में टाइगर 3 की कमाई काफी मजबूत चल रही है। इस फिल्म ने सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही 21 करोड़ 9 लाख के आसपास का बिजनेस किया है।

इसके अलावा मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में सलमान खान-कटरीना कैफ की मूवी टाइगर 3 ने अब तक तीसरे दिन पर 17 करोड़ 50 लाख के करीब का कारोबार किया है।

UK और यूरोप में भी टाइगर 3 की हो रही है अच्छी कमाई

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' यूरोप में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने UK में लगभग 10 करोड़ के करीब का कारोबार किया है। विदेशों में रिलीज के तीसरे दिन यानी कि मंगलवार को सभी देशों की कुल मिलाकर इस फिल्म की कमाई 59.63 करोड़ के आसपास हुई है।

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म का विदेशों में बिजनेस काफी तेज है। ये भले ही ओपनिंग कमाई में शाह रुख खान की जवान और पठान को टक्कर ना दे सकी हो, लेकिन अगर इसी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ी तो ये फिल्म गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए खतरा बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 4: India vs NZ सेमीफाइनल की आंधी में डगमगाया टाइगर 3 का बिजनस, झोली में आए बस इतने करोड़