Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: अजय-अक्षय संग मिलकर दुश्मनों से लड़ेंगे टाइगर श्रॉफ, सिंघम अगेन में निभाएंगे पावरफुल भूमिका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 12:27 PM (IST)

    Tiger Shroff Look अजय देवगन-अक्षय कुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म Singham Again के साथ अब टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ चुका है। ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन से टाइगर श्रॉफ का लुक हुआ रिवील/ फोटो-इंस्टाग्राम
    सिंघम अगेन से टाइगर श्रॉफ का लुक हुआ रिवील/ फोटो-इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. टाइगर श्रॉफ बने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा
    2. 'सिंघम अगेन' में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री
    3. टाइगर का लुक शेयर कर मेकर्स ने किरदार का किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Tiger Shroff Look: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स हर दिन के साथ और भी बड़ी होती जा रही है। उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' की बीते महीने ही घोषणा हुई थी, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ पूजा करते हुए नजर आए थे।

    सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब मेकर्स 'सिंघम अगेन' के साथ अपनी फिल्म को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अजय देवगन-अक्षय कुमार और रणवीर सिंह कॉप यूनिवर्स का हिस्सा पहले से ही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण भी 'शक्ति' बनकर रोहित शेट्टी की 'सिंघम' टीम में शामिल हुईं।

    उनके बाद अब इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा टाइगर श्रॉफ भी बन चुके हैं। उनका किरदार क्या होगा, उस पर से भी मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है।

    टाइगर श्रॉफ का 'सिंघम अगेन' से आउट हुआ लुक

    अजय देवगन-अक्षय कुमार और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में 'सिंघम अगेन' की टीम में 'गणपत' एक्टर टाइगर श्रॉफ का जोरदार स्वागत किया। फिल्म से हाल ही में उनका पहला लुक शेयर किया गया। टाइगर की तीन फोटोज अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

    पहले लुक में वह हाथ में राइफल थामे कार्गो और टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। इसके अलावा अन्य फोटो में फायर के बीच शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Singham Again: 'लेडी सिंघम' बन दीपिका पादुकोण ने मचायी सनसनी, रोहित शेट्टी ने जारी किया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

    जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने दोनों हाथ में बंदूक पकड़ी है और आंखों पर गॉगल्स चढ़ाया हुआ है। अन्य एक फोटो में पुलिस बेल्ट की हाथ हाथों में पकड़े टाइगर का क्लोज लुक शेयर किया गया है।

    खबरें और भी

    टाइगर श्रॉफ सिंघम अगेन में निभाएंगे ये किरदार

    अजय देवगन ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के लुक को शेयर करते हुए लिखा, "ये टीम और भी मजबूत होती जा रही है। इस टीम में ACP सत्या आपका बहुत-बहुत स्वागत है"।

    आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ से पहले दीपिका पादुकोण का लुक शेयर किया गया था, जिसमें पुलिस वर्दी में दिखीं बॉलीवुड क्वीन का लुक एकदम अलग है। इस मूवी में वह शक्ति का किरदार निभा रही हैं। इतने सारे बिग स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 'सिंघम अगेन' की फिलहाल टेंटेटिव रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again: दुश्मनों को सबक सिखाने में अजय देवगन का साथ देंगी दीपिका? मोटे बजट में शूट होगा क्लाइमैक्स