विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रॉकिंग स्टार यश की ‘Toxic’ का मेगा धमाका! दुनियाभर में सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज बनेगी फिल्म?

Updated: Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज मानी जा रही है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) सिनेमा रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी के जरिए रॉकिंग स्टार यश (Yash) पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।

कब से शुरू हो रही एडवांस बुकिंग?

वहीं इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है। वरमहालक्ष्मी फेस्टिवल के मौके पर 21 अगस्त से इसकी एडवांस बुकिंग्स (Toxic Advance Booking) शुरू हो जाएंगी। इस तरह रिलीज से पहले ऑडियंस को अपने टिकट्स बुक करने के लिए पूरे पांच दिन मिलेंगे। ‘टॉक्सिक’ को एक बेहद बड़े ग्लोबल स्केल पर उतारा जा रहा है। मूवी को दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा सकता है।

Yash (12)

इसे किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज माना जा रहा है। हालांकि फाइनल स्क्रीन काउंट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन रिलीज का यह मेगा स्केल ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद यश की पहली थिएट्रिकल रिलीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट साफ दिखाता है।

कितना भाषाओं में होगी रिलीज?

टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत एक कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने प्रोड्यूस किया है। 'टॉक्सिक' को कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Toxic (2)

वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो टॉक्सिक 1940 के दशक से लेकर 1970 के दशक के बीच गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक खूंखार गैंगस्टर ड्रामा है। यह फिल्म खून, धोखे और अंडरवर्ल्ड के काले साम्राज्य की कहानी कहती है।

यह भी पढ़ें- Toxic के बाद Kiara Advani की झोली में गिरी एक और बड़ी फिल्म, पहली बार सैफ अली खान संग बनेगी जोड़ी

यह भी पढ़ें- नोट कर लें तारीख! खुलने जा रही है Toxic की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान