Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लोग फीमेल प्लेजर...' इंटीमेट सीन के लिए गीतू मोहनदास को ट्रोल करने वालों को Toxic की डायरेक्टर का करारा जवाब

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 09:40 PM (GMT+05:30)

    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का प्रोमो उनके 40वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जिसमें एक इंटीमेट सीन के कारण निर्देशक गीतू मोहनदास को ट्रोल किया गया। लोगों ने सवाल ...और पढ़ें

    यश की टॉक्सिक की डायरेक्टर गीतू मोहनदास (फोटो-इंस्टाग्राम

    यश की टॉक्सिक की डायरेक्टर गीतू मोहनदास (फोटो-इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) के 40वें जन्मदिन पर 8 जनवरी को फिल्म 'टॉक्सिक' का प्रोमो रिलीज किया गया। फिल्म में यश ने राया का किरदार निभाया है। टीजर की शुरुआत ही एक इंटीमेट सीन के साथ होती है जिसके बाद से कई लोगों ने फिल्म निर्माता गीतु मोहनदास को ट्रोल करना शुरू र दिया।

    गीतू मोहनदास ने शेयर की स्टोरी

    अब गीतू मोहनदास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन ट्रोल करने वालों को करारा जवाब लगता है। वीडियो में उन्होंने लिखा, "जब लोग महिलाओं की खुशी, सहमति, महिलाओं द्वारा सिस्टम को नियंत्रित करना आदि के बारे में सोच रहे हैं, तब मैं आराम कर रही हूं।"

    यह भी पढ़ें- Yash की टॉक्सिक का टीजर देखकर हैरान रह गए Ram Gopal Verma, कहा- 'मुझे अभी भी यकीन नहीं कि...'

    लोगों ने क्यों किया ट्रोल?

    सेलेब्रिटीज के ज्यादातर सोशल मीडिया पोस्ट की तरह, मोहनदास द्वारा शेयर की गई यह इंस्टाग्राम स्टोरी रेडिट पर भी चर्चा का विषय बन गई है। एक नेटिजन ने कमेंट किया, 'जीतू, आपने एक सीन को इतने गैर-उत्तेजक तरीके से शूट किया है क्या महिला का काम सिर्फ पुरुष को खुश करना है। महिला का इस्तेमाल हीरो के प्रवेश को आसान बनाने के लिए किसी वस्तु के रूप में बिल्कुल नहीं किया गया है। हां, लेकिन 30 सेकेंड के सीन में इस तरह सेक्सुअलिटी को दिखाना महिला का प्रतिनिधित्व करना है।'

    Insta story of Toxic director Geetu Mohandas
    byu/SmallAchiever inBollyBlindsNGossip

    एक अन्य रेडिट यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि दूसरों का क्या विचार है, लेकिन मेरी राय यह है कि विशेष रूप से इस टीजर में इसे दिखाने का कोई मतलब नहीं था...यह केवल चौंकाने के लिए है... मानो या न मानो... महिलाओं की खुशी और सहमति महत्वपूर्ण हैं और उन पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन फिल्म में संदर्भ के साथ... न कि इस तरह से जहां इसका इस्तेमाल मुख्य पुरुष किरदार के आसपास एक माहौल बनाने के लिए किया जाता है।"

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Toxic की डायरेक्टर Geetu Mohandas, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा; 5 साल की उम्र से कर रही हैं कमाल

    खबरें और भी