विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic के टीजर में एक इंटीमेट सीन से मचाया इंटरनेट पर बवाल, कौन हैं यश के साथ नजर आई ये मिस्ट्री गर्ल?

Published: Sat, 10 Jan 2026 07:54 PM (IST)

यश की फिल्म टॉक्सिक ने आते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। 2 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर ...और पढ़ें

कौन है यश के साथ टॉक्सिक में नजर आई ये मिस्ट्री गर्ल/ फोटो- Instagram

कौन है यश के साथ टॉक्सिक में नजर आई ये मिस्ट्री गर्ल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश अब पूरी दुनियाभर में रॉक कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' को पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं। 8 जनवरी को उनकी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था।

इस टीजर में यश के लुक और डायलॉग ने तो सबका ध्यान खींचा ही था, लेकिन 2 मिनट 51 सेकंड के छोटे से वीडियो में एक लड़की के साथ कार में उनके बोल्ड सीन ने सनसनी मचा दी थी। ऐसा माना जा रहा था कि यश के साथ नजर आई ये अमेरिकन एक्ट्रेस नताली बर्न हैं, जिन्होंने इतना बोल्ड सीन दिया है। हालांकि, ये नतालिया बर्न नहीं, बल्कि बीट्रिज टौफेनबैक हैं। कौन हैं बीट्रिज टौफेनबैक (Beatriz Taufenbach) चलिए आपको बताते हैं:

कौन हैं टॉक्सिक की बोल्ड क्वीन बीट्रिज टौफेनबैक?

दरअसल, जब टॉक्सिक का टीजर आया, तो फैंस हैरान थे कि इंडियन फिल्म में इतना बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस आखिरकार है कौन। उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब खोजबीन की और फिर नताली बर्न का नाम सामने आया। हालांकि, टॉक्सिक की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने ये खुद क्लियर किया की ये नताली नहीं, बल्कि बीट्रिज हैं।

यह भी पढ़ें- 'लोग फीमेल प्लेजर...' इंटीमेट सीन के लिए गीतू मोहनदास को ट्रोल करने वालों को Toxic की डायरेक्टर का करारा जवाब

सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीट्रिज टौफेनबैक ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। बीट्रिज का जन्म कीव में हुआ था और उन्होंने अपनी जर्नी क्लासिकल बैले से की थी। उन्होंने मॉस्को की बोल्शोई बैले एकेडमी में ट्रेनिंग ली और उसके बाद लंदन मूव हो गईं, जहां से उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। एक्टिंग और मॉडलिंग के बाद धीरे-धीरे उन्होंने राइटिंग और प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। उनका आज खुद का 7 हेवन प्रोडक्शन है। वह नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपना मॉडलिंग करियर बना चुकी हैं।

टॉक्सिक के टीजर के बाद निर्देशक हुई थीं ट्रोल

एक तरफ जहां यश के कैरेक्टर पर फैंस और सोशल मीडिया का सेक्शन प्यार बरसा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स गीतू मोहन पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के लिए ट्रोल कर रहा है। इस बीच ही गीतू मोहन ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया और लिखा, "जब लोग महिलाओं के प्लेजर, उनकी सहमति और उनके सिस्टम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। तब मैं आराम कर रही हूं।"

geetu mohandas

टॉक्सिक की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 19 जनवरी को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ टक्कर लेगी। कौन सी मूवी किस पर भारी पड़ती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Toxic की डायरेक्टर Geetu Mohandas, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा; 5 साल की उम्र से कर रही हैं कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।