'घर पर बैठो...', विजय संग दिखने पर Trisha Krishnan पर एक्टर ने कसा तंज, एक्ट्रेस ने दिया जवाब; मांगनी पड़ी माफी
हाल ही में थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ स्पॉट होने के बाद तृष्णा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर एक फिल्ममेकर ने तंज कसा। अब एक्ट्रेस ने जवा ...और पढ़ें

साउथ एक्टर ने तृषा कृष्णन पर कसा तंज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तलाक और बेवफाई की खबरों के बीच थलापति विजय (Thalapathy Vijay) का एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ स्पॉट होना, काफी सुर्खियों में रहा।
तृषा कृष्णन को विजय के साथ एक इवेंट में साथ दिखने के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी। हाल ही में, एक एक्टर-फिल्ममेकर ने इशारों-इशारों में तृषा पर निशाना साधा, जिस पर अब एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है।
तृषा कृष्णन पर एक्टर का तंज
दरअसल, पोन्नियिन सेल्वन में तृषा के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके एक्टर और फिल्ममेकर आर पार्तिबन (R Partiban) ने चेन्नई में एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस पर तंज कसा। जब आर पार्तिपन से उन स्टार्स के बारे में अपनी राय देने के लिए कहा गया जिनके साथ वह काम कर चुके हैं। जब स्क्रीन पर पोन्नियिन सेल्वन में कुंदवई का किरदार निभा चुकीं तृषा की तस्वीर आई, तब पार्तिबन ने कहा-
इस कुंदवई को कुछ समय के लिए घर पर बैठने के लिए कहना बेहतर है। बेहतर होगा कि वह बाहर न निकले क्योंकि इससे बहुत सारी दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
तृषा कृष्णन का करारा जवाब
पार्तिबन के इस बयान को तृषा कृष्णन के विजय संग स्पॉट होने के विवाद से जोड़ा जा रहा है। इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्स हैंडल पर बिना नाम लिए पार्तिबन के कमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गनाइजर ने मुझे बताया कि मेरा नाम और फोटो किसी व्यक्ति के कहने पर आखिरी मिनट में शामिल किया गया था जिसे उनके असिस्टेंट ने बताया था।
यह भी पढ़ें- 'अपने अंदाज में जवाब दिया...' डायरेक्टर ने Thalapathy Vijay को किया सपोर्ट, तृषा के साथ अफेयर पर थी चर्चा
I was informed by the organisers of a recent event that my name and picture were included at the last minute at the request of an individual conveyed through his assistant.
— Trish (@trishtrashers) March 8, 2026
A microphone doesn’t make a comment intelligent or humorous. It just makes stupidity louder.Crude words…
उन्होंने आगे कहा, "माइक्रोफोन किसी कमेंट को समझदारी भरा या मजेदार नहीं बनाता। यह सिर्फ बेवकूफ़ी को और तेज करता है। बिना जानकारी के भद्दे शब्द बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताते हैं, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके लिए वे कहे गए हैं।"
एक्टर ने तृषा से मांगी माफी
तृषा कृष्णन के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब पार्तिबन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। पार्तिबन ने कहा, "जो हुआ। इसमें सब कुछ गलत हुआ है। पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।"