Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uorfi Javed: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबीं उर्फी जावेद, लंबा घूंघट ओढ़ लालबागचा राजा के दर्शन करती आईं नजर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 03:40 PM (GMT+05:30)

    Uorfi Javed Latest Video फैशनिस्टा उर्फी जावेद अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इस वक्त हर ओर गणेश उत्सव की धूम है। उर्फी जाव ...और पढ़ें

    लालबागचा के दर्शन करने पहुंचीं Uorfi Javed। Photo-Instagram
    लालबागचा के दर्शन करने पहुंचीं Uorfi Javed। Photo-Instagram

    HighLights

    1. लालबागचा के दर्शन करने पहुंचीं उर्फी जावेद
    2. उर्फी जावेद ने एक फिर भी अपने लुक से लूटी लाइमलाइट
    3. उर्फी जावेद का वीडियो हुआ वायरल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Uorfi Javed at Lalbaugcha Raja: गणेश उत्सव के मौके पर बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने जा रहे हैं। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। अब एक्ट्रेस से फैशनिस्टा बनीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) भी लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। 

    उर्फी जावेद अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस भगवान गणेश की भक्ति में डूबी हुई हैं। पहले उन्होंने सिद्धिविनायक के दर्शन किए और अब लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेती नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed: सिद्धिविनायक मंदिर में उर्फी जावेद ने टेका माथा, लाल सूट में ढहा दिया कहर, चश्मा देख पगलाए यूजर्स

    लालबागचा के दर्शन करने पहुंचीं उर्फी जावेद

    हाल ही में, उर्फी जावेद मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान वह गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आईं। वह नंगे पांव लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

    उर्फी जावेद का लुक

    उर्फी हमेशा अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती हैं। चाहे बोल्ड हो या फिर ट्रेडिशनल, उर्फी जानती हैं कि उन्हें अपने हर लुक में यूनिक टच कैसे देना है। लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं उर्फी जावेद ने अपने अनोखे स्टाइल से फैंस को हैरान किया। वह बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    इस दौरान एक्ट्रेस ने दुपट्टे से लंबा घूंघट ओढ़ रखा था। ग्लॉसी मेकअप और हेयर बन में उर्फी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनका ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि क्या उर्फी जावेद सुधर गई हैं। 

    उर्फी जावेद का वर्क फ्रंट

    उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस की थी। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कसौटी जिंदगी की 2', 'बेपनाह' और 'मेरी दुर्गा' जैसे टीवी शोज में साइड रोल किए। उर्फी को लाइमलाइट बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से मिली। आखिरी बार एक्ट्रेस को स्प्लिट्सविला सीजन 14 में देखा गया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मिल गया उर्फी जावेद को टक्कर देने वाला! एक्ट्रेस की 'शर्ट स्टाइल' का पैंट से दिया जवाब, नहीं रुकेगी हंसी