यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed: सिद्धिविनायक मंदिर में उर्फी जावेद ने टेका माथा, लाल सूट में ढहा दिया कहर, चश्मा देख पगलाए यूजर्स
Urfi Javed अजीबोगरीब अंदाज में कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद को पूरे कपड़ों में देखना न जाने कितने फैंस का सपना है। एक्ट्रेस ने उनकी ...और पढ़ें

HighLights
- अजीब स्टाइल के कपड़े पहनने के लिए फेमस हैं उर्फी जावेद
- एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन
- नए लुक से लूटी महफिल
नई दिल्ली, जेएनएन। गणेश उत्सव की धूम सिलेब्रिटीज के बीच खूब देखने को मिलती है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे इस फेस्टिवल को बड़े ही चाव के साथ सेलिब्रेट करते हैं। कोई घर में ही बप्पा की मूर्ति लेकर आता है, तो कोई मंदिर जाकर गणपति जी के दर्शन करता है। बाकी सितारों की तरह अजीब अंदाज में कपड़े पहनने के लिए फेमस उर्फी जावेद भी गणेश उत्सव मनाने में पीछे नहीं हैं।
उर्फी ने किए बप्पा के दर्शन
हमेशा अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद ने इस बार भी कपड़ों की वजह से ही लोगों का ध्यान खींचा है। लेकिन कमाल की बात तो यह है कि उर्फी ने छोटे नहीं, बल्कि सिर से पांव तक ढके पूरे कपड़े पहनकर मंदिर में बप्पा के दर्शन किए।
उर्फी के चश्मे पर गया लोगों का ध्यान
उर्फी ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वहां से कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह दोस्त प्रतीक सहजपाल के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उर्फी की ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा। साथ ही उनके चश्मे ने भी लाइमलाइट लूटी।
View this post on Instagram
उर्फी ने रेड कलर के सूट में मंदिर में दर्शन किए। शेयर की गई फोटो में उन्हें प्रतीक और एक अन्य दोस्त के साथ पोज देते देखा जा सकता है। तीनों ने चुनरी पहनकर तस्वीर क्लिक कराई है। इसके अलावा उर्फी ने एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह अनोखे अंदाज के चश्मे को हाइलाइट कर रही हैं।
खबरें और भी
फैंस ने किया ये कमेंट
पहली बार उर्फी को ढंग के कपड़े में देखकर यूजर्स हैरान हैं। एक ने लिखा, ''पहली बार उर्फी की पोस्ट देखकर दिल से खुशी हुई।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शुक्र है गणपति बप्पा के मंदिर ढंग के कपड़े पहने। जै हो मोर्या।'' रेड सूट में उर्फी की खूबसूरती की ढेर सारे फैंस ने तारीफ की है।