विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस यूनिवर्स जीतने के बाद Urvashi Rautela से छिन लिया गया था ताज! सुष्मिता सेन के कारण बाहर निकाली गई थीं एक्ट्रेस

Published: Sat, 23 Mar 2024 11:24 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के जरिये कम और पर्सनल लाइफ या अपने बयान को लेकर ज्यादा ...और पढ़ें

उर्वशी रौतेला और सुष्मिता सेन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
उर्वशी रौतेला और सुष्मिता सेन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को लेकर किया खुलासा
  2. उर्वशी ने 2012 में जीता था मिस यूनिवर्स टाइटल
  3. 2015 में दोबारा जीता था मिस यूनिवर्स टाइटल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) किसी न किसी वजह से एक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने रिलेशन्स को लेकर, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ के कारण। लेकिन इस बार वह अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में बनी हैं। उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। 

उर्वशी रौतेला अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कहतीं या करती हैं, जिससे कि वह सुर्खियों में रहें। दर्शक भी उनके दावों पर चुटकी लेने से बाज नहीं आते। हाल ही में  'मिर्ची प्लस' को दिए इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने कंट्रोवर्सी सहित अपने शुरुआती दिनों को लेकर कुछ मजेदार बातें कहीं।

सुष्मिता सेन को लेकर बताई ये बात

यह सभी जानते हैं कि उर्वशी रौतेला दो बार मिस यूनिवर्स बनने वालीं इकलौती भारतीय हैं। लेकिन इसके पीछे की एक वजह है और वह हैं सुष्मिता सेन। उर्वशी ने 2012 में 'मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन' में भारत से हिस्सा लिया था। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे 1994 में मिस यूनिवर्स जीतने वलीं सुष्मिता सेन ने 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया में विनर की रेस से बाहर जाने को कहा था। 

सुष्मिता सेन ने करवाया था बाहर?

उस समय डोनाल्ड ट्रम्प मिस यूनिवर्स को ऑर्गनाइज करते थे। प्रोडक्शन और सुष्मिता सेन की कंपनी भारत से कंटेस्टेंट्स चुन रही थी क्योंकि फेमिना मिस इंडिया इससे पीछे हट गई थी। उर्वशी ने बताया, ''जब मैंने 2012 में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया जीता, तो उस कॉम्पटीशन की एक आयु सीमा थी। हमारे बॉस डोनाल्ड ट्रम्प थे। आयु सीमा 18 वर्ष थी। मैं आयु सीमा से 24 दिन कम थी।''

वापस मांगा गया था ताज

एक्ट्रेस ने बताया कि उम्र सीमा के कारण सुष्मिता ने सीधे उनसे अपना ताज देने के लिए कहा। उर्वशी ने कहा, '' सुष्मिता सेन ने मुझसे कहा कि 'उर्वशी, तुम नहीं जा सकती... उस समय, मुझे अपने सबसे बड़ा हारा हुआ इंसान महसूस हुआ।''

2015 में मिस डिवा के लिए आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया कॉम्पटीशन में उर्वशी रौतेला ने फिर पार्ट लिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें वहां देख बाकी कंटेस्टेंट्स को लगा कि वह जज होंगी। उनमें से कोई नहीं चाहता था कि उर्वशी उनके साथ कम्पीट करें। एक्ट्रेस ने कहा- वहां सभी लड़कियां नहीं चाहती थीं कि मैं भाग लूं और मैं ऐसा महसूस कर रही थी कि वहां मैं बिल्कुल अकेली हूं।

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फैंस उन्हें 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म में देखेंगे। इसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इसके पहले हनी सिंह के साथ सॉन्ग रिलीज हुआ था।

यह भी पढ़ें: Amy Jackson ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी में जमाया रंग, मंगेतर एड के साथ रोमांटिक डांस से लूटी महफिल, देखें फोटोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।