यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khel Khel Mein के फ्लॉप होने के बीच Vaani Kapoor ने असफलता पर तोड़ी चुप्पी, बताया- कैसे करती हैं डील
Vaani Kapoor की लेटेस्ट फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इससे पहले भी उनकी शमशेरा और चंडीगढ़ करे आशिकी फ्लॉप ह ...और पढ़ें

HighLights
- खेल खेल में मूवी में नजर आईं वाणी कपूर
- वाणी ने 2013 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
- 2 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं वाणी कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वाणी कपूर ने साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 11 साल के करियर में एक्ट्रेस ने मात्र सात फिल्में कीं, जिनमें से एक ओटीटी पर रिलीज हुई और तीन असफल रहीं। हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई खेल खेल में (Khel Khel Mein) से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म सफल होगी, मगर ऐसा हुआ नहीं।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी खेल खेल में 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वाणी कपूर के साथ लीड रोल में फरदीन खान, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकार थे। फिल्म के फ्लॉप होने के बीच वाणी कपूर ने बताया है कि वह असफलता से कैसे डील करती हैं।
असफलता पर बोलीं वाणी कपूर
वाणी कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी जिंदगी में सीख रही हूं। किसी चीज से इतना ज्यादा न जुड़ना और आप इससे सीखते हैं। इससे अच्छाई लें, उसका महत्व समझें और फिर बस कोशिश करें। अगर ऐसा है तो मैं यह भी देखती हूं कि मेरी तरफ से क्या गलती हुई है।"
यह भी पढ़ें- कौन सी एक्ट्रेस है तस्वीर में नजर आने वाली ये लड़की, Hrithik Roshan के साथ इस मूवी में लड़ाया था इश्क
खुद को मानती हैं असफलता का जिम्मेदार
वाणी कपूर ने आगे कहा, "आपके पास जहाज का कप्तान होता है जो अंतिम निर्णय लेता है। फिल्म एडिट टेबल पर भी बनती है। बैकग्राउंड स्कोर होता है। अन्य लोग और किरदार होते हैं। इसलिए यह सब सिर्फ आपके कंधों पर नहीं होता। मैं आमतौर पर सब कुछ अपने ऊपर ले लेती हूं, लेकिन मैंने इससे थोड़ा अलग होने की कोशिश की है। अगर यह असफल होता है, तो मैं इसे अपने हिसाब से लेने की कोशिश करती हूं।"
खबरें और भी
वाणी कपूर की फिल्में
- शुद्ध देसी रोमांस
- बेफिक्रे
- वॉर
- बेलबॉटम
- चंडीगढ़ करे आशिकी
- शमशेरा
- खेल खेल में
अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वाणी कपूर अजय देवगन स्टारर रेड 2 (Raid 2) में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 15 नवंबर को रिलीज हो सकती है।