Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khel Khel Mein Box Office: 'स्त्री 2' के आगे सिनेमाघरों में चला अक्षय कुमार का 'खेल', कमाई में आया उछाल

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 07:59 AM (IST)

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों भूतिया फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का राज है। अक्षय कुमार स्टारर खेल खेल में (Khel Khel Mein Box Office Collection) का स्त्र ...और पढ़ें

    खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्त्री 2 से टकराई थी अक्षय कुमार की खेल खेल में
    2. 20 करोड़ के पास है फिल्म का टोटल कलेक्शन
    3. मुदस्सर अजीज ने खेल खेल में का किया निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन और बायोपिक से धमाल न मचा पाने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कॉमेडी जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर उतरे थे, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं मिला। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई खेल खेल में (Khel Khel Mein) का बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस देखने को मिल रहा है। वीकडेज में तो फिल्म का हाल बहुत बुरा रहा था। मगर दूसरा रविवार अक्षय कुमार की फिल्म की नैया पार लगा पाया या नहीं, जानिए यहां।

    पति पत्नी और वो फिल्म का निर्देशन कर चुके मुदस्सर अजीज ने फिल्म खेल खेल में का निर्देशन किया है। कई नामी कलाकारों से सजी फिल्म का जॉनर कॉमेडी है। फिल्म की कहानी एक गेम पर आधारित है, जिससे पतियों की पोल खुलती है। परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अक्षय ने फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से तारीफें तो लूटीं लेकिन कमाई के मामले में फिल्म का हाल खास नहीं रहा। हालांकि, रविवार को कमाई में उछाल आया है।

    अक्षय कुमार के लिए चमका दूसरा रविवार

    खेल खेल में को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अब तक 20 करोड़ के ऊपर कारोबार किया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मुदस्सर अजीज निर्देशित मूवी ने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसने शनिवार से ज्यादा कमाई की है। शनिवार को फिल्म का कारोबार 1.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स में फेरबदल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office Day 10: शनिवार को 'खेल' गई अक्षय की फिल्म, Stree 2 के कहर के बीच करोड़ों में हुई कमाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    11 दिन में ऐसा रहा खेल खेल में का हाल

    दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस
    पहला दिन 5.05 करोड़
    दूसरा दिन 2.05 करोड़
    तीसरा दिन 3.1 करोड़
    चौथा दिन 3.85 करोड़
    पांचवां दिन 2 करोड़
    छठा दिन 1.2 करोड़
    सातवां दिन 1.1 करोड़
    आठवां दिन 1 करोड़
    नौवां दिन 0.7 करोड़
    दसवां दिन 1.35 करोड़
    ग्यारहवा दिन 1.75 करोड़ (शुरुआती आंकड़ा)

    कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khel Khel Mein Review: 'खेल खेल में' खुले कई पुराने राज, अक्षय कुमार की कॉमेडी में दमदार वापसी