यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Valentine Day 2024: रणदीप हुड्डा ने वाइफ लिन पर लुटाया प्यार, ये सेलेब्स भी मना रहे हैं अपना पहला वैलेंटाइन डे
Valentine Day 2024 आज वैलेंटाइन डे है और इस खास दिन पर हर कोई अपने चाहने वाले को वैलेंटाइन डे विश कर रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे ...और पढ़ें

HighLights
- सेलेब्स का पहला वैलेंटाइन डे
- रणदीप हुड्डा ने ऐसे किया लिन को विश
- करण देओल ने भी लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Valentine Day 2024: आज 14 फरवरी को बहुत से लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई अलग-अलग तरह से अपने प्यार का इजहार कर रहा है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कपल्स हैं, जो अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं और अपने खास को अनोखे अंदाज में विश कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने 29 नवंबर, 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। शादी के बाद यह कपल अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहा है।
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर करण ने दिया बिपाशा को सरप्राइज, राज ने शिल्पा के लिए लिखा रोमांटिक मैसेज
ऐसे में रणदीप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में रणदीप ने लिन के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्यार नीले और रंगों के सभी शेड्स है'।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से साथ 24 सितंबर, 2023 को सात फेरे लिए थे। यह कपल भी अपनी शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मना रहा है। दोनों अक्सर कई मौकों पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाते रहते हैं।
खबरें और भी
करण देवल और दृशा आचार्य
सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल ने भी बीते साल दृशा आचार्य संग सात फेरे लिए थे। यह कपल भी अब अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहा है। ऐसे में करण ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और दृशा संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यार और रोशनी के लिए, हैप्पी वैलेंटाइन डे'।
View this post on Instagram
नूपुर और आइरा
आमिर खान की लाड़ली आइरा खान ने इसी साल जनवरी में नूपुर संग शादी की है। आइरा शादी के बाद कई बार अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिन भी उन्होंने वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले जश्न मनाते हुए फोटो शेयर की थीं।