'कभी प्यार था, अब गुस्सा है...' विजय देवरकोंडा के साथ इस Romantic इंटेंस कहानी का हिस्सा बनेंगी Kriti Sanon?
अप्रैल में विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) ने घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक शौर्यव करेंगे। ...और पढ़ें
-1777799984429_m.webp)
विजय देवराकोंडा की रोमांटिक फिल्म का हिस्सा होंगी कृति सेनन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन और विजय देवरकोंडा को लेकर नई अटकलों ने सबका ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर शौर्यव के आने वाले, अभी तक बिना नाम वाले प्रोजेक्ट में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कृति सेनन (Kriti Sanon) के नाम पर विचार किया जा रहा है। मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।
कृति सेनन होंगी फिल्म की हीरोइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कृति सेनन से संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें कई इंटरनेशनल टेक्नीशियन काम कर रहे हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है लेकिन अगर सबकुछ सही रहा तो हमें कृति और विजय की फ्रेश जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी।
-1777799977043.jpg)
यह भी पढ़ें- कोई 93 तो कोई 97 पर्सेंट... 10 और 12वीं में टॉपर रहीं बॉलीवुड की ये 10 हसीनाएं; जिलेभर में हुआ था नाम
अप्रैल में विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) ने घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर शौर्यव डायरेक्ट करेंगे, जिससे फैन्स बहुत खुश हुए। विजय ने यह अनाउंसमेंट अपने Instagram पेज पर लिखा, 'मेरी अगली फिल्म है - VDxShouryuv. उस टीम से मिलवा रहा हूं जो इस मुश्किल फिल्म को बनाने का चुनौतीपूर्ण काम कर रही है। मुझे बहुत खुशी है कि यह जबरदस्त ग्लोबल टीम शौर्यव की बेमिसाल कल्पना और गहरे जज्बे के साथ इस फिल्म पर काम कर रही है'।
विजय ने किया था फिल्म का अनाउंसमेंट
एक्टर ने आगे कहा, 'ROAR मेरे दोस्तों। मैं अपना सब कुछ दे दूंगा। जबरदस्त जोश और ढेर सारा प्यार। इसके साथ ही एक्टर ने एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें वह चार कुत्तों के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनके पीछे फिल्म की टेक्निकल टीम अलग-अलग तरह के हथियार लिए चल रही है। इस फिल्म को अभी के लिए VDXShouryuv नाम दिया गया है, और इसकी टेक्निकल टीम बहुत ही शानदार है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इंटेंस होगी फिल्म की कहानी
अनाउंसमेंट पोस्टर के इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, मेकर्स ने ‘That’s a Roar’ का लिरिकल वीडियो रिलीज किया। इस गाने में जबरदस्त एनर्जी और इमोशन है, जो यह मैसेज देता है, 'यह सारा गुस्सा कभी प्यार हुआ करता था…,” जिससे फिल्म की कहानी के काफी इंटेंस होने का अंदाजा लगता है।
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘Cocktail 2’ है। ‘Cocktail 2’ को 2012 की हिट फिल्म ‘Cocktail’ का सीक्वल माना जा रहा है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। ‘Cocktail 2’ की शूटिंग कई अलग-अलग जगहों पर हुई है, जिनमें इटली का सिसिली और दिल्ली व उत्तरी भारत की कई जगहें शामिल हैं, जैसे छतरपुर, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली।
इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और लव रंजन ने लिखा है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में सफलता का मूलमंत्र, सिर्फ मेहनत से सुपरस्टार नहीं बनी 'परम सुंदरी'