विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal नहीं बन पाते स्टार, अगर पिता ने नहीं दिखाया होता रास्ता, हाथ से फिसल जाती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

Published: Thu, 16 May 2024 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2024 02:22 PM (IST)

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का सफर बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल है जो एक्टिंग से पहले किसी और ...और पढ़ें

विक्की कौशल के हाथ से निकल जाती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, (X Image)
विक्की कौशल के हाथ से निकल जाती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल मंझे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं। एक्टर ने गिनती की ही फिल्में की हैं, लेकिन अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने में कामयाब रहे हैं। 16 जून को विक्की कौशल अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म की चर्चा करना तो बनता है, जिसने एक्टर की किस्मत को रातोंरात पलट कर रख दिया।

विक्की कौशल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं। एक्टिंग से पहले वो इंजीनियर थे। हालांकि, मन तो उनका फिल्मों में ही लगता था। बस फिर क्या था विक्की कौशल ने नौकरी छोड़ी और एक्टर बनने के लिए निकल पड़े, लेकिन सफर यहां भी आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal Birthday: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान जेल पहुंच गये थे विक्की, जानें क्या था मामला

असिस्टेंट डायरेक्टर बन की शुरुआत

एक्टिंग करने निकले विक्की कौशल ने बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर पैर रखा। धीरे- धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और बतौर एक्टर उन्हें पहली फिल्म ऑफर हुई। विक्की कौशल ने हिट मूवी मसान के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मूवी में कमाल की एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहना भी मिली। इसके बाद एक्टर की गाड़ी बॉलीवुड में चल पड़ी। हालांकि, पॉपुलैरिटी के मामले में वो अभी सुपरस्टार नहीं बन पाए थे।

करियर की सबसे बड़ी फिल्म हुई ऑफर

विक्की कौशल को अपने करियर की बेस्ट फिल्म, राजी की शूटिंग के दौरान ऑफर हुई थी। जिसे उन्होंने पहली बार में ठुकरा दिया था। आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल फिल्म राजी की शूटिंग कर रहे थे। तभी उनके पास उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में लीड रोल निभाने का ऑफर आया। जब विक्की ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें उरी पसंद नहीं आई। एक्टर फिल्म के साथ खुद को कनेक्ट नहीं कर पाए और फिल्म में काम न करने का मन बना लिया।

हाथ से फिसल जाती फिल्म

विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बताया था कि उन्होंने ये फिल्म अपने पिता शाम कौशल की वजह से की थी। एक्टर ने बताया कि राजी की शूटिंग के दौरान वो एक दिन बेहद थके हुए थे और उस दौरान उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की स्क्रिप्ट, लेकिन ये उन्हें पसंद नहीं और वो इसे रखकर सोने चले गए, लेकिन ये स्क्रिप्ट उनके पिता के हाथ लगी और उन्होंने इसे पढ़ा।

पिता ने दिखाया रास्ता

शाम कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक पसंद आई और उन्होंने फिल्म को लेकर विक्की कौशल से बात की। शाम कौशल ने विक्की को फिल्म करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर तुमने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को ठुकराया, तो करियर की एक बड़ी गलती होगी। पिता की बात सुनकर विक्की ने दोबारा उरी की स्क्रिप्ट पढ़ी और इस बार उन्हें ये पसंद आई। इसके बाद विक्की ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी।

यह भी पढ़ें- आज भी मम्मी से पिट जाते हैं Vicky Kaushal, पिता शाम कौशल से भी साल में 3-4 बार जरूर मिलती है ये सजा

विक्की ने जीता नेशनल अवॉर्ड

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की लीड रोल मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार में नजर आए थे। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने लगभग 250 करोड़ का बिजनेस किया था। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए 2019 में विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।