Allu Arjun के भाई की शादी, कोडुक्कू फंक्शन में पहुंचकर रश्मिका-विजय ने लगाए चार-चांद; खिल उठे फैंस के चेहरे
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी हल्दी की रस्म (पेल्ली कोडुक्कू) में नवविवाहित रश्मिका मंदाना और विजय देवरकों ...और पढ़ें
-1772380789024_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के छोटे भाई अल्लू सिरिश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज दूल्हे की हल्दी की रस्म (पेल्ली कोडुक्कू) रखी गई थी जिसमें करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी थी। इस फंक्शन में नवविवाहित जोड़ा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए जिनकी हाल ही में 26 फरवरी को शादी हुई है। अल्लू सिरिश की शादी से पहले की रस्म में पहुंचकर उन्होंने चार-चांद लगा दिए।
अल्लू अर्जुन के भाई की हो रही शादी
विजय और रश्मिका की अल्लू अर्जुन के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका पहले पुष्पा: द राइज़ और उसके सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में साथ काम कर चुके हैं, जिसके बाद से फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद है। शादी के जश्न में उनका यह मिलन प्रशंसकों के लिए और भी खास हो गया है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली मूवी Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
रश्मिका की साड़ी ने खींचा फैंस का ध्यान
अल्लू अर्जुन की टीम ने शादी से पहले के समारोहों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी, अल्लू सिरिश और आनंद देवरकोंडा साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा था, "नए जोड़े के होने वाले दूल्हे के समारोह में शामिल होने से जश्न और भी खास हो गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अल्लू सिरिश के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।" रश्मिका हरे और सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय ने सफेद कुर्ते के साथ बेज रंग की पैंट पहनी थी। अल्लू अर्जुन लाल रंग के प्रिंटेड बंदगला सेट में नजर आए।
Celebrations get special as the new couple joins the bridegroom-to-be festivities ❤️🔥@TheDeverakonda & @iamRashmika grace @AlluSirish’s bridegroom ceremony ✨🤍 pic.twitter.com/aPyf8UZbcr
— Team Allu Arjun (@TeamAAOfficial) March 1, 2026
प्री-वेंडिंग में कई प्रतिष्ठित लोग होंगे शामिल
अल्लू सिरिश और नयनिका की शादी भले ही निजी समारोह के रूप में होगी, लेकिन जश्न सिर्फ करीबी परिवार तक ही सीमित नहीं रहेगा। सिरिश और उनका परिवार 2 मार्च, 2026 को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के लिए एक विशेष प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम हैदराबाद के प्रतिष्ठित अल्लू स्टूडियो में होगा, जो अल्लू परिवार की सिनेमाई विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है।
वहीं विजय और रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन भी 4 मार्च को होने वाला है।