Vijay Varma हुए थे कास्टिंग काउच के शिकार, एक्टर ने बताया मॉडलिंग इंडस्ट्री का कड़वा सच
एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने मुश्किल सफर के बारे में बात की और हैरान करने वाला खुलासा किया।
-1785591636901_m.webp)
विजय वर्मा के साथ हुआ था कास्टिंग काउच
HighLights
विजय वर्मा के साथ हुआ था कास्टिंग काउच
एक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा
'मटका किंग' में नजर आए थे विजय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गली बॉय' और 'दहाड़' से लेकर 'डार्लिंग्स' तक, विजय वर्मा ने एक के बाद एक दमदार परफॉर्मेंस देकर अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सफलता का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में हुई एक बातचीत में, विजय ने बताया कि संघर्ष के शुरुआती दिनों में जब उन्होंने कुछ समय के लिए मॉडलिंग में हाथ आजमाया था, तब उन्हें 'कास्टिंग काउच' का सामना करना पड़ा था।
विजय शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा
हाल ही में हुई एक बातचीत में विजय वर्मा (Vijay Varma) ने उस समय को याद किया जब एक मॉडलिंग को- ऑर्डिनेटर ने उन्हें असहज महसूस कराया था। उन्होंने बताया, 'मैंने हैदराबाद में मॉडलिंग करने की कोशिश की, बस छोटे-मोटे, शौकिया स्तर के काम। लेकिन मेरी मुलाकात एक अजीब मॉडल को-ऑर्डिनेटर से हुई। उसने मेरे साथ थोड़ी बदतमीजी शुरू कर दी।
-1785591732867.jpg)
यह भी पढ़ें- Vijay Verma ने भारत सरकार के अलर्ट पर किया रिएक्ट, बोले- 'दुनिया खत्म नहीं हो रही...'
उन्होंने आगे कहा, 'जैसे मुझे छूने-छेड़ने की कोशिश करना। मैंने कहा, 'भाई, यह क्या है? तुम क्या कर रहे हो?' तो मैं तुरंत निराश हो गया। जब आपको एक्सपीरियंस नहीं होता तो बहुत जल्दी निराश हो जाते हैं। फिर मैंने सोचा, मुझे इसका डटकर सामना करना चाहिए। अगर मुझे एक्टिंग ही करनी है, तो मुझे यह करना ही होगा'।
विजय ने लिया बड़ा फैसला
मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने पहले अनुभव से निराश होकर, विजय ने एक्टिंग करने का फैसला किया। हालांकि, रास्ता मुश्किल था, क्योंकि शुरू में हैदराबाद के एक थिएटर स्कूल ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, 'तो मैं हैदराबाद के एक थिएटर स्कूल गया जिसका नाम 'सूत्रधार स्कूल ऑफ एक्टिंग' था।
-1785591757627.jpg)
मैंने उनसे कहा, 'मैं एक्टिंग सीखना चाहता हूं।' लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'इसके लिए कमिटमेंट और डेडिकेशन की जरूरत होती है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप दो दिन करेंगे और फिर छोड़ देंगे।' मैंने सोचा, वे मुझे मौका भी नहीं दे रहे हैं'।
इसके बाद विजय ने मशहूर 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) में अप्लाई किया, लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अपनी दूसरी कोशिश में उन्हें इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिला, जहां उन्होंने राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) जैसे एक्टर्स के साथ एक्टिंग की पढ़ाई की।
विजय वर्मा की फिल्में
काम की बात करें तो, विजय वर्मा पिछली बार विभु पुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आए थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी भी थे और यह फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म थी।
हाल ही में, विजय वेब सीरीज 'मटका किंग' (Matka King) में नजर आए। यह सीरीज एक साधारण और मेहनती कॉटन ट्रेडर के एक ताकतवर गैंबलिंग डॉन बनने की कहानी दिखाती है, जो 'मटका' नाम का एक नया गैंबलिंग गेम बनाता है। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में फैमिली बिजनेस और लस्ट स्टोरीज 3 शामिल हैं।
