विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं तुम्हारे साथ क्यों काम करूं...' Vikrant Massey से डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने कही थी ऐसी बात

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:22 PM (IST)

विक्रांत मैसी ने शेखर सुमन के शो में '12th फेल' और विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे चोपड़ा ने शुरुआत में उनके टीवी एक्टर होने पर सवाल उठाया और शूटिंग के दौरान उन्हें 300 रुपये दिए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधु विनोद चोपड़ा ने विक्रांत मैसी के टीवी एक्टर होने पर सवाल उठाया।

  2. राजकुमार हिरानी ने '12th फेल' के लिए विक्रांत का नाम सुझाया था।

  3. विक्रांत मैसी ने शूटिंग के दौरान 300 रुपये कमाए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का नाम बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में गिना जाता है। टीवी के बाद उन्होंने जिस तरह से सिनेमा में भी अपनी पहुंच बनाई है इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। हाल ही में एक्टर अपनी लेटेस्ट ओटीटी सीरीज मुसाफिर कैफे को लेकर चर्चा में हैं।

12th फेल में विधु विनोद चोपड़ा के साथ किया काम

हाल ही में '12th फेल' एक्टर शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में आए थे जहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर और पहली सैलरी से लेकर कई मुद्दों पर बातें की। एक्टर ने बताया कि उन्हें फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा से लगभग 300 रुपये मिले थे। 'शेखर टोनाइट' शो में शेखर सुमन के साथ खुलकर बातचीत करते हुए, विक्रांत ने '12th फेल' के दौरान विनोद चोपड़ा के साथ अपने सफर के बारे में बताया।

Vikrant (6)

फिल्ममेकर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा,'12th फेल मेरे लिए बहुत खास अनुभव था क्योंकि मैंने इस फिल्म के लिए डेढ़ साल दिए थे। जब मैं पहली बार विनोद सर से मिला, तो राजकुमार हिरानी जी ने उन्हें मेरा नाम सुझाया था। उन्होंने मेरी फिल्म 'अ डेथ इन द गुंज' और मेरा शो 'मिर्जापुर' देखा था।'

डायरेक्टर ने मिलते ही कही थी ऐसी बात

एक्टर ने बताया कि अपनी पहली मुलाकात में फिल्ममेकर उनके साथ बहुत ईमानदार थे। एक्टर ने कहा- 'उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 'मिर्जापुर' ऐसा शो नहीं है जिसे वह एक एपिसोड से ज्यादा देख सकें। फिर उन्होंने मुझसे पूछा, 'मैं आपके साथ काम क्यों करूं? आप तो टीवी एक्टर हैं। लोग घर पर आपको मुफ्त में देखते हैं, तो वे आपको देखने के लिए थिएटर क्यों आएंगे?'

विक्रांत ने का कि मैंने इसे बहुत अच्छे से लिया क्योंकि मुझे कहीं न कहीं लगा कि उनकी बात में सच्चाई और सही सलाह थी। मैंने बस उनसे कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। विक्रांत ने बताया कि ऑडिशन के दौरान, वह उसी पोजिशन में बैठे थे जो '12th फेल' के शुरुआती शॉट में दिखाई देती है।

Vikrant Massey (1)

विक्रांत ने कहा,'जब विनोद सर ने मुझे उस पोजिशन में देखा, तो वे उठे और बोले कि मैं इस लड़के को डायरेक्ट करना चाहता हूं। इस अनुभव को खास बनाने वाली बात यह थी कि उन्होंने मुझे फिल्म और स्क्रिप्ट को डेवलप करने में शामिल किया।'

एक्टर ने कमाए थे 300 रुपये

विक्रांत ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान कोई भी अच्छा टेक होने पर विधु विनोद चोपड़ा उन्हें 10 या 20 रुपये दिया करते थे और इस तरह पूरी मूवी की शूटिंग के दौरान उन्होंने 300 रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें- मां के साथ चॉल में रहती थी Musafir Cafe की 'प्रीति', 9 साल की उम्र में डेब्यू; ऐसे तय किया TV से फिल्मों का सफर

यह भी पढ़ें- Musafir Cafe के फैंस के लिए गुड न्यूज! अगले सीजन में सुधा के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताएगा चंदर?