मां के साथ चॉल में रहती थी Musafir Cafe की 'प्रीति', 9 साल की उम्र में डेब्यू; ऐसे तय किया TV से फिल्मों का सफर
महिमा मकवाना इस वक्त विक्रांत मैसी के साथ नेटफ्लिक्स सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) में नजर आ रही हैं। ...और पढ़ें

9 साल की उम्र में टीवी पर किया डेब्यू
HighLights
9 साल की उम्र में टीवी पर किया डेब्यू
मुंबई की चॉल में रहती थी महिमा मकवाना
एक्ट्रेस ने बताई संघर्ष की दास्तां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स सीरीज 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) में प्यारी और सबका दिल जीतने वाली 'प्रीति' का किरदार निभाकर महिमा मकवाना ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, उनका सफर बहुत पहले, नौ साल की उम्र में ही शुरू हो गया था, जब उन्हें 'बालिका वधू' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कास्ट किया गया था।
मां के साथ चॉल में बीता बचपन
महिमा मकवाना (Mahima Makwana) की कामयाबी का सफर आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बचपन के संघर्षों के बारे में बात की। जब वह सिर्फ 5 महीने की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था और वे सिंगल पेरेंट (मां) के साथ रहती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बचपन मुंबई की एक चॉल में बीता।
-1786181239772.webp)
यह भी पढ़ें- गुल्लक-पंचायत के बाद TVF ने किया 'Family Kirana Store 2' का एलान, मोहल्ले में फिर लगेगी 'गजानंद' की दुकान
उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छे और बुरे, दोनों तरह के पल याद हैं और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है क्योंकि मैंने और मेरी मां ने जिंदगी में जो मुकाम हासिल किया है, वह हमारी अपनी मेहनत का नतीजा है। हम सभी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं'।
-1786181317411.webp)
उन्होंने आगे कहा, 'सिंगल पेरेंट के साथ रहना, खुद को संभाले रखना और बिल्कुल शुरुआत से जिंदगी बनाना मुश्किल था, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। बस आपको डटे रहना होता है। मैंने यह सब अपनी मेहनत से हासिल किया है; यह कहते हुए मुझे बहुत विनम्रता महसूस होती है'।
खबरें और भी
-1786181260079.webp)
इस सीरियल ने दिलाई पहचान
'बालिका वधू' में अपनी पहली ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को याद करते हुए महिमा ने कहा, 'मुझे 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में काम करने की कोई खास याद नहीं है। 'सपने सुहाने लड़कपन के' वह अहम शो था जिसने मुझे शोहरत और कामयाबी दिलाई और घर-घर में पहचान बनाई। उस समय मैं 13 साल की थी। उस सीरियल ने मुझे पहली बार शोहरत का एहसास कराया और मुझे यह महसूस हुआ कि मैं जब तक हो सके, यही काम करना चाहती हूं'।
-1786181276170.webp)
सलमान खान के साथ किया फिल्म में काम
'सपने सुहाने लड़कपन के' में नजर आने के बाद, महिमा कई पॉपुलर शो में दिखीं, जिनमें 'कोड रेड', 'प्यार तूने क्या किया' और 'रिश्तों का चक्रव्यूह' जैसे शो शामिल हैं। महिमा ने सलमान खान की 2021 की फिल्म 'अंतिम: द फ़ाइनल ट्रुथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने बताया, 'अंतिम ने मेरे लिए कई रास्ते खोल दिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सलमान खान की फिल्म से शुरुआत करूंगी। यह 10 मिनट का रोल था और उसके बाद, सफर बिल्कुल ही अलग हो गया'।
-1786181291388.webp)
महिमा हाल ही में 'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), वेदिका पिंटो (Vedika Pinto), आदिल हुसैन और सादिया सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं। दिव्या प्रकाश दुबे और रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित यह सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है।