Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट 'किंग' Virat Kohli ने किया GOAT रणवीर की Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, लिखा- 'चार घंटे तक मैं अपनी...'

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:43 AM (IST)

    विराट कोहली ने हाल ही में 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी, जिसके बाद क्रिकेट किंग ने फिल्म का रिव्यू किया। आदित्य धर को जहां विराट ने जीनियस बताया, तो वहीं रण ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू/ फोटो- Instagram

    विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार जरा भी कम नहीं हुई है।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस का 'किंग' बना दिया है। अब हाल ही में रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर क्रिकेट जगत के 'किंग' विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिव्यू किया है। 

    'मैंने कभी ऐसा सिनेमा नहीं देखा'- विराट कोहली

    क्रिकेट किंग विराट कोहली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांधते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आज मैंने फिल्म देखी और मैं यह दावे से कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले कभी ऐसे सिनेमा का अनुभव नहीं किया है। इस फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को उभारा है और 4 घंटे तक मैं एक सेकंड के लिए भी बोर नहीं हुआ हूं।"

    विराट ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "आदित्य धर, आपका टैलेंट और विश्वास आपकी बनाई गई इस फिल्म में साफ-साफ झलकता है... आपको सलाम। आप जीनियस हैं। वैसे तो हर कलाकार अपने रोल में बहुत ही शानदार था, लेकिन रणवीर सिंह, इस फिल्म के बाद तुम एक अलग स्तर पर ही पहुंच चुके हो। तुम्हारी परफॉर्मेंस बेहतरीन से भी बहुत आगे की थी। वाकई लाजवाब।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, तीसरे वीकेंड में ध्वस्त कर डाले ये रिकॉर्ड्स

    virat kohli

    विराट कोहली की तारीफ से भावुक हुए आदित्य धर

    क्रिकेटर विराट कोहली से अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की इतनी तारीफ पाकर निर्देशक आदित्य धर काफी भावुक हो गए। उन्होंने विराट को 'एक पीढ़ी में जन्म लेने वाला दिग्गज' बताते हुए उनके पोस्ट का जवाब दिया।आदित्य ने लिखा,

    "वाऊ... मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हो रहा है। विराट, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अंडर-19 विश्व कप के दिनों से ही आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। एक पीढ़ी में जन्म लेने वाले आप जैसे दिग्गज जब फिल्म को इस कदर प्यार देते हैं, तो वह दिल को एक अलग ही लेवल पर छूता है।"

    virat

    आदित्य धर ने विराट का आभार व्यक्त करते हुए आगे लिखा, "जिस तरह से आप हर बार हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। हम भी अपनी इस फिल्म के जरिए भारत को गौरवान्वित महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं... जय हिन्द।" क्रिकेट की दिग्गज विराट कोहली से पहले आमिर खान, विक्की कौशल, अनुपम खेर और आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट सहित सितारे भी 'धुरंधर: द रिवेंज' पर प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Ravi Kishan ने लगाई फटकार, बोले- नया कबूतर पकड़ लिए हैं...