57 साल पहले आया वो कल्ट 'बोल्ड गाना', Kishore Kumar की सेक्सी आवाज ने बांधा था समा; हिट हो गया था हीरो
Old Bollywood Song: साल 1969 में एक फिल्म आई और इस फिल्म का एक गाना ऐसा बना, जो शूट तो महज एक टेक में हुआ, लेकिन इसने इतिहास रच दिया। हिंदी सिनेमा का ...और पढ़ें

हिंदी सिनेमा का पहला इरोटिक गाना
HighLights
ऐसे बना सिनेमा का पहला इरोटिक गाना
किशोर दा ने दी थी गाने को आवाज
आज भी हिट है ये सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1960 और 70 के दशक में कई फिल्में ऐसी आईं, जो अपने गानों के चलते ज्यादा पसंद की गईं। उस दौर में कुछ सिंगर्स की आवाजें ऐसी थीं, जो बस दिलों में बसी रहती थीं और इसी में एक था वो गाना जिसे खूब पसंद किया गया और उस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और इसी गाने से किशोर दा का करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
एक ही टेक में शूट हुआ था गाना
आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, असल में वो गाना है साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना' (Aradhna) का। इस फिल्म के गाने 'रूप तेरा मस्ताना' (Roop Tera mastana) को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस गाने के बनने के पीछ का किस्सा बड़ा दिलचस्प रहा है। दरअसल ये गाना एक टेक में शूट हुआ था।
यह भी पढ़ें- 53 साल पहले आया RD Burman का हिट गाना निकला कॉपी, हॉलीवुड से चुराई गईं किशोर कुमार के इस गीत की धुन?
जी हां, उस दौर में जहां एक गाने को शूट करने के लिए काफी वक्त लगता था, असल में तब यह गाना महज एक ही बार में शूट किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत चाहते थे कि राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के बीच की केमिस्ट्री में कोई रुकावट न आए।
कहा जाता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर को सेट कहीं और देना था और ऐसे में एक्टर्स के पास वक्त नहीं था और वह थके हुए थे। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने एक ही बार में पूरा गाना शूट कर डाला।
खबरें और भी
किशोर कुमार की मस्तानी आवाज का जादू
इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म के संगीतकार एस.डी. बर्मन ने किशोर कुमार (Kishore Kumar) को चुना और फिर किशोर दा (Kishore Kumar Songs) ने ऐसे इस गाने को गाया, मानो जैसे ये उन्हीं के लिए बना हो। गाने में किशोर दा की आवाज में सेंसुअल अंदाज दिखा, जो वाकई में बड़ा कदम था।
फिल्म की कहानी के मुताबिक, शर्मिला टैगोर के किरदार की शादी नहीं होती है, लेकिन दोनों साथ हैं और फिर झोपड़ी में फंस जाते हैं। उस वक्त समाज में ऐसे विषय पर बात करना भी मुश्किल था, लेकिन फिल्म में बिना किसी ऐसे सीन के सबकुछ बयां कर दिया गया और बॉलीवुड का पहला इरोटिक गाना इसे माना गया।
बॉलीवुड का पहला बोल्ड सॉन्ग
इस गाने को में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शर्मिला टैगोर (Sharmila tagore) की वो कैमिस्ट्री दिखी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। किसी को क्या पता था कि जल्दबाजी में शूट किया गया ये गाना इतिहास रच जाएगा। गाने में पहली बार बिना किसी बोल्डनेस के इसे बोल्ड बनाया गया। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर (Rajesh Sharmila Song) के बीच कोई इंटिमेट सीन नहीं था, लेकिन फिर भी सादगी और रोमैंस का सहारा लेकर इसे पर्दे पर बोल्ड जरूर बनाया गया और ऊपर से किशोर दा की इठलाती आवाज, जिसने इसे और आइकोनिक बना दिया।
कहा जाता है कि संगीतकार एस.डी बर्मन (S D Burman) यानि सचिन दा पहले इस फिल्म को नहीं कर रहे थे। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत (Shakti Samant) ने उन्हें मनाया और फिर वो फिल्म करने के लिए तैयार हुए और फिर एक-एक करके फिल्म का सारा म्यूजिक तैयार हुआ। आखिर में फिल्म का गाना आया, जो आज भी सबकी जुबान पर है।