Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 हजार का ताना और फिर... पंचम दा ने ऐसे लिया प्रोड्यूसर से 'म्यूजिकल बदला', कहानी उस ब्लॉकबस्टर गाने की

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:55 PM (GMT+05:30)

    वो साल 1974 का था...जब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पंचम दा का संगीत गूंज रहा था, लता जी के सुर सजे थे और माइक पर थे बॉलीवुड के सबसे 'अतरंगी' फनकार किशोर क ...और पढ़ें

    जब प्रोड्यूसर से पंचम दा ने ऐसे लिया बदला

    जब प्रोड्यूसर से पंचम दा ने ऐसे लिया बदला

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अच्छे गानों की फेहरिस्त में कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें ना चाहकर भी आप भुला नहीं सकते। एक दौर वो था जब गाने बनाने के लिए कड़ी मेहनत लगती थी तो वहीं गानों के पीछे के किस्से कहानियां भी खूब मशहूर थे। उस दौर में संगीतकारों को उतनी ही तवज्जो भी दी जाती थी।

    हालांकि आज के बदलते युग में सिनेमा में संगीत सिर्फ कानों तक ही सीमित है, महज ही कुछ गाने या धुनें ऐसी होती हैं, जो दिलों में घर करती हैं। आज हम आपको संगीत के जादूगर आर.डी. बर्मन (पंचम दा) का वो किस्सा बताएंगे कि कैसे उन्होंने प्रोड्यूसर के बार-बार मिल रहे ताने को गाने की धुन में सजा दिया था।

    ब्लॉबस्टर हुआ पंचम दा का वो गाना

    हिंदी फिल्मों में पंचम दा यानि आर.डी बर्मन के गानों की एक अलग ही जगह रही है। पंचम दा के गानों की खासियत ऐसी थी, उसमें हमेशा नयापन और नया अंदाज ही देखने को मिलता था, तभी तो एक बार जब पंचम दा ने एक गाना को लिखने के लिए जब प्रोड्यूसर से 50 हजार मांगे तो प्रोड्यूसर ने इस बात का ताना कई बार मारा और फिर ये ताना पंचम दा ने अपने गाने में इस्तेमाल कर लिया था। ये किस्सा हम आपको आगे बताएंगे पर पहले उस गाने के बारे में जान लीजिए।

    यह भी पढ़ें- माचिस के डिब्बे पर धुन, सिगरेट के पैकेट पर पंचम दा ने लिखा गाना; 65 साल बाद भी अमर है मोहम्मद रफी का ये गीत

     दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना है 1974 में आई फिल्म 'आप की कसम' का गाना "जय जय शिव शंकर"। इस फिल्म में मुमताज और राजेश खन्ना नजर आए थे और दोनों की कैमिस्ट्री की खूब तारीफें भी हुई थीं। वहीं इस गाने की पॉपुलैरिटी कितनी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिए इसको लेकर कई रीमेक सॉन्ग्स भी बने।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-12 at 1.00.14 AM

    शिवरात्रि हो या फिर होली, हर तरफ इस गाने की ही धूम सुनाई देती है। हालांकि इस गाने के आखिर में एक लाइन है, जहां पंचम दा कहते हैं कि, 'अरे बजाओ रे बजाओ ईमानदारी से बजाओ... 50 हजार खर्च हुआ है'। गाने में इस लाइन के आने के पीछे का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है।

    जब पंचम दा को प्रोड्यूसर ने मारा 50 हजार का ताना

    'जय-जय शिवशंकर' गाने के बनने के पीछे का किस्सा भी दिलचस्प है। दरअसल पूरी फिल्म शूट हो गई थी। राजेश खन्ना और मुमताज सारे गाने और सीन्स खत्म कर चुके थे। फिल्म आप की कसम के संगीत को तैयार करने की जिम्मेदारी पंचम दा के पास ही थी। जब फिल्म के आखिरी गाने जय-जय शिवशंकर के लिए पंचम दा ने प्रोड्यूसर जे ओमप्रकाश से कहा कि 50 हजार और लगेंगे।

    j om w

    अब फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साहब मान तो गए लेकिन उन्होंने पंचम दा को अगले दो दिनों के लिए इस पर खूब टॉन्ट मारा या यूं कह सकते हैं कि जमकर ताना मारा। अब ताना सुनकर पंचम दा ने कुछ बोला तो नहीं लेकिन वो बिल्कुल रिवेंज मोड यानि बदला लेने वाले मूड में आ गए। ये पूरा किस्सा जब गाना गाने के लिए पहुंचे किशोर कुमार को स्टूडियो में पता चला तो फिर क्या था उन्होंने भी वही किया जो पंचम दा चाहते थे।

    WhatsApp Image 2026-02-12 at 1.00.14 AM (2)

    गाने के आखिर में उन्होंने प्रोड्यूसर जे ओमप्रकाश के ताने को गाने में पिरो दिया। एक और खास बात यह है कि जब किशोर दा के साथ स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रहीं लता मंगेशकर ने ये सुना तो वो भी खूब ठहाका मारकर हंसीं और उनकी हंसी को भी इस गाने में ले लिया गया। आमतौर पर रिकॉर्डिंग में ऐसी 'गलतियों' को काट दिया जाता है, लेकिन पंचम दा ने गाने में ये सब रखा और बाद में प्रोड्यूसर जे ओमप्रकाश ने ये सब सुना तो वो हंसे तो थे ही साथ ही थोड़ी शर्मिंदगी भी उन्हें महसूस हुई और इस तरह से ये आईकोनिक बना और ब्लॉकबस्टर हुआ।

    WhatsApp Image 2026-02-12 at 1.00.14 AM (3)

    'आप की कसम' के सभी गाने रहे हिट

    फिल्म 'आप की कसम' (Aap ki kasam Movie) का पूरा संगीत पंचम दा (RD Burman Songs) ने ही तैयार किया था। फिल्म के सभी गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में मुमताज और राजेश खन्ना के अलावा संजीव कुमार, रंजीत, एके हंगल और जयश्री टी समेत कई स्टार्स दिखे थे।

    aap ki

    फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया ही गया लेकिन उससे ज्यादा फिल्म के गाने हिट हुए थे। फिल्म के सभी गानों को किशोर दा और लता दीदी ने ही अपनी आवाज दी थी। 'करवटें बदलते रहें' (Karwaten Badalte Rahe), 'सुना कहो कहा सुना' (Suno Kaho Kaha Suna) और 'जिंदगी के सफर में' (Zindagi Ke Safar Mein) समेत सभी गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। जे ओमप्रकाश की ये पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी और फिल्म के प्रोड्यूसर भी वही थे।

    jai jai

    तो अब जब भी आपके कानों में 'जय-जय शिवशंकर' गाने की गूंज सुनाई दे तो गाने के आखिर में उस लाइन को आप नैचुरल मत समझिएगा, इसे आप पंचम दा और किशोर दा वो 'म्यूजिकल बदला' या 'दिल जीतने वाला बदला' कह सकते हैं जो उन्होंने प्रोड्यूसर जे ओमप्रकाश से लिया था।

    यह भी पढ़ें- 'शोले' का वो गाना, जो सरहद पार से आया; पंचम दा की जादूई आवाज और एक विदेशी धुन... जिस पर खूब थिरकीं हेलेन