Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करियर की चोटी पर Rajesh Khanna ने उठाया था इतना बड़ा रिस्क, सुपरहिट फिल्म से निर्देशक बन गये ऋतिक रोशन के नाना

    Updated: Fri, 03 May 2024 08:51 PM (IST)

    राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म की कहानी एक ऐसे पति पर आधारित थी जिसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो जाता है और यह शक उसकी जिंदगी में बर्बादी लेकर आता ह ...और पढ़ें

    आप की कसम को 50 साल पूरे हो गये। फोटो- आइएमडीबी
    आप की कसम को 50 साल पूरे हो गये। फोटो- आइएमडीबी

    HighLights

    1. 1974 में रिलीज हुई थी राजेश-मुमताज की फिल्म आप की कसम
    2. निर्माता जे ओम प्रकाश ने इस फिल्म से शुरू किया निर्देशन का सफर
    3. राजेश खन्ना इस किरदार के लिए शुरुआत में तैयार नहीं थे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सत्तर का दौर एक्शन के साथ इमोशनल फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। मन में चल रही हलचल को भावों के जरिए चेहरे पर उकेरने में अगर कोई कलाकार उस वक्त माहिर माना जाता था तो वे थे राजेश खन्ना

    जब भी किसी फिल्ममेकर के पास ऐसी कोई कहानी होती थी, जिसमें भावनाओं का सैलाब हो तो याद आते थे काका। 1974 में आई आप की कसम कुछ इसी मिजाज की फिल्म थी, इसलिए इस मूवी के साथ निर्देशक बनने निकले निर्माता जे ओम प्रकाश को राजेश खन्ना की याद आई।

    बतौर निर्देशक पहली फिल्म के लिए उन्होंने उस इंसान पर भरोसा जताया, जिसे कुछ साल पहले यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट के जरिए सिलेक्ट किया था। 

    बॉक्स ऑफिस पर सफल रही आप की कसम

    इस फिल्म का मुख्य पात्र कमल ग्रे शेड्स लिये हुए था, इसलिए राजेश थोड़ा हिचक रहे थे, मगर जे ओम प्रकाश ने उन्हें समझाया कि अगर इस किरदार को कोई निभा सकता है तो सिर्फ काका। आखिरकार, आपकी कसम में राजेश खन्ना की एंट्री हुई और फिल्म का सफर शुरू हुआ।

    यह भी पढ़ें: क्यों Manna Dey खुद को राजेश खन्ना का मानते थे कर्जदार? सुरैया के साथ चमकी थी सिंगर की किस्मत

    आप की कसम एक ऐसे पति की कहानी है, जिसे अपनी पत्नी और दोस्त के बीच नाजायज रिश्ते का शक हो जाता है और ये शक उसकी जिंदगी तबाह कर देता है। राजेश ने शक्की पति का रोल निभाया था। मुमताज पत्नी के किरदार में थीं, वहीं दोस्त के किरदार में संजीव कुमार थे। 

    खबरें और भी

    आप की कसम भले ही अपने समय से आगे की फिल्म नहीं थी, मगर उस दौर के हिसाब से बोल्ड और जरूरी फिल्म थी। जे ओम प्रकाश निर्देशित आप की कसम बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 

    सातवीं बार आई राजेश-मुमताज की हिट जोड़ी

    यह पहली फिल्म थी, जिसमें राजेश खन्ना और संजीव कुमार साथ में कास्ट किये गये थे। इससे पहले दोनों कलाकारों ने बंधन में काम किया था, मगर उसमें संजीव कुमार का स्पशेल एपीयरेंस ही था। मुमताज के साथ उनकी यह सातवीं फिल्म थी। दोनों ने पहली बार 1969 की फिल्म दो रास्ते में साथ काम किया था। 

    चार्टबस्टर रहे थे आप की कसम के गाने

    आप की कसम का संगीत हिट रहा था। फिल्म का जय जय शिवशंकर गाना 1974 की बिनाका गीतमाला की वार्षिक सूची में दूसरे स्थान पर रहा था। महाशिवरात्रि के त्योहार पर यह गीत आज भी जमकर बजाया जाता है। फिल्म का एक और गाना करवटें बदलते रहे 17वें स्थान पर रहा था। संगीत आरडी बर्मन ने दिया था, जबकि आनंद बख्शी ने इसके गीत लिखे थे। 

    ऐसी ही कहानी पर थी शाह रुख-माधुरी की फिल्म 

    कई साल बाद 2002 में आई शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम की कहानी भी कुछ इसी लाइन पर थी। शाह रुख ने शक्की पति का रोल निभाया था, जिसे अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित और उसके बेस्ट फ्रेंड सलमान खान के बीच संबंध होने का शक हो जाता है। (फोटो- IMDb)

    यह भी पढ़ें: जब MLA बन पर्दे पर छा गए थे राजेश खन्ना, इन अभिनेताओं ने भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाए सियासी दांव पेंच