Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle का नया गाना रिलीज, 'ओ मेरे बलम' को सुनते ही झूमने लगेंगे आप; दिशा की अदाओं ने लूटी महफिल

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:00 PM (IST)

    O Mere Balam Song: 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम' रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

    'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना रिलीज

    'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरनेटमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से कॉमेडी का डोज देने के लिए स्टार्स की टोली आ रही है और इस टोली में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर रवीना टंडन और दिशा पाटनी समेत कई स्टार्स शामिल हैं। फिल्म का नाम है वेलकम टू द जंगल, जो रिलीज के लिए तैयार है। इसी से पहले हाल ही में फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है।

    फिल्म का नया गाना रिलीज

    जी हां, हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) का नया गाना 'ओ मेरे बलम' (O Mere Balam Song) रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुनाई दी इसकी प्यारी धुन ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और लोग इस गाने के पूरे रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस की मांग पर यह गाना रिलीज कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Box Office: एडवांस बुकिंग में ही अक्षय कुमार की फिल्म ने गाड़े झंडे, उड़ी मेकर्स की नींद

    JHf

    इस गाने का संगीत आनंद राज आनंद ने दिया है, जबकि इसके बोल फरहाद सामजी ने लिखे हैं। इसके अलावा काव्या कृति और साकेत बी ने भी इसे अपनी आवाज दी है। गाना सुनने में काफी नया लग रहा है, तो वहीं गाने की हुकलाइन में वेलकम का जिक्र भी है। गाने का संगीत अंकित गुप्ता ने तैयार किया है।

    Welcometo

    गाने को लेकर क्या बोले आनंद राज आनंद?

    वहीं इस गाने को अपनी आवाज देने वाले आनंद राज आनंद ने इसको लेकर बात भी की है। उन्होंने कहा कि, 'जब हम इस गाने पर काम कर रहे थे, तब मेरी कोशिश थी कि इसकी धुन सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे। हर गाने को बड़े संगीत या इसे कठिन तरीके से बनाने की जरूरत नहीं होती।

    खबरें और भी

    Disha p

    कई बार एक आसान और दिल से निकली धुन ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। मुझे लगता है कि ट्रेलर में इसकी छोटी-सी झलक ने लोगों को उसी वजह से आकर्षित किया।'  

    आपको बता दें कि, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज़ खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- Disha Patani पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही दिन में दो करीबियों को खोया? इंटरनेट यूजर्स भी हुए शॉक्ड