जब इंटीमेट सीन में बेकाबू हुआ बॉलीवुड हीरो, पीछा छुड़ाकर भागी थी हीरोइन; अन्नू कपूर का खुलासा
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बॉलीवुड एक्टर की हरकत से हीरोइन इस कदर टूट गई थीं कि उन्होंने खुद को दो दिनों तक कमरे में कैद कर लिया था। जानिए वह किस्सा. ...और पढ़ें

अन्नू कपूर ने बताया इंटीमेट सीन से जुड़ा किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में इंटीमेट सीन (Intimate Scenes) शूट करना किसी भी कलाकार के लिए सबसे मुश्किल सीन्स में से एक होता है। यह सीन्स स्क्रीन पर तो काफी रोमांटिक लगता है, लेकिन जब सेट पर इसकी शूटिंग होती है तो माहौल कई बार असहज भी हो जाता है।
एक बॉलीवुड हीरोइन के साथ भी ऐसा हुआ था। जब वह फिल्म के सेट पर एक बॉलीवुड हीरो के साथ इंटीमेट सीन शूट कर रही थीं, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि एक्ट्रेस दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं। अभिनेता ने सेट पर इंटीमेट सीन्स के दौरान बहक गए थे जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस सेट से भाग गई थीं।
हीरो इंटीमेट सीन के दौरान हुआ था बेकाबू
यह खुलासा हाल ही में अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म के सेट का एक किस्सा शेयर किया है, जब एक हीरो इंटीमेट सीन के दौरान बेकाबू हो गया था। उन्होंने हीरो और हीरोइन का नाम नहीं लिया। अभिनेता ने कहा-
जो हीरो साहब थे, वो ज्यादा ही बहक गए और कट बोलने के बावजूद वो छोड़ नहीं रहे थे। हीरोइन को पीछा छुड़ाकर भागना पड़ा। वो बेचारी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं।
अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि अगर वो हीरोइन उनका ये पॉडकास्ट देख रही हैं तो वह उनकी बात से सहमत होंगी।
यह भी पढ़ें- 69 साल के अन्नू कपूर ने Tamannaah Bhatia की बॉडी पर की भद्दी टिप्पणी, यूजर्स बोले - अश्लील आदमी
खबरें और भी
जब प्रियंका ने अन्नू संग इंटीमेट सीन करने से किया इनकार
अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में काम किया था। फिल्म में दोनों को इंटीमेट सीन शूट करना था, लेकिन प्रियंका ने अन्नू कपूर संग किसिंग सीन शूट करने से इनकार कर दिया था। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने इस बारे में बताया, "विशाल ने कहा, 'मैंने यह सीन किसी खास वजह से लिखा है। मैं इसे यूं ही नहीं हटा सकता।' आखिर में उनकी टीम ने बताया कि वह इस सीन को लेकर सहज महसूस नहीं कर रही थीं। मैंने इस पर कोई हंगामा नहीं किया, लेकिन न जाने कैसे यह बात आग की तरह फैल गई।"