Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे कचरा समझा...', Rajesh Khanna के बर्ताव पर रोने लगी थीं डिंपल कपाड़िया की बहन, जीजा संग किया था डेब्यू

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:30 PM (IST)

    एक बार डिंपल कपाड़िया की बहन और एक्ट्रेस सिंपल कपाड़िया ने जीजा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बर्ताव के बारे में बात की थी। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना का साली साहिबा संग नहीं था अच्छा बॉन्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    राजेश खन्ना का साली साहिबा संग नहीं था अच्छा बॉन्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब डिंपल कपाड़िया सिनेमा में आईं तो अपनी पहली ही फिल्म से छा गईं। फिर उनके नक्शेकदम पर उनकी बहन सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) भी चलीं। मगर डिंपल जैसी सफलता हाथ नहीं आई।

    डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना से शादी की थी, तब उन्होंने अपना सफल करियर छोड़ दिया था। सिंपल आईं और अभिनय में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म राजेश खन्ना के साथ अनुरोध थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

    जीजा संग अच्छा नहीं था राजेश खन्ना का बॉन्ड 

    एक बार सिंपल कपाड़िया ने खुलासा किया था कि उनकी डेब्यू फिल्म के दौरान जीजा राजेश खन्ना ने उनका साथ नहीं दिया था। यहां तक कि उनके साथ कचड़े की तरह बर्ताव किया। उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपनी बहन और राजेश खन्ना के घर पर ही रहती थी, लेकिन जीजा संग उनका बॉन्ड सही नहीं था और ना ही वह उन्हें समझ पाई थीं।

    राजेश खन्ना के बर्ताव से टूट गई थीं एक्ट्रेस

    1986 में सुष्मिता राय के साथ बातचीत में सिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के बर्ताव के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि काका (राजेश खन्ना) उनके साथ कचरे की तरह ट्रीट करते थे। उन्होंने कहा था-

    मेरे साथ कचरा जैसा बर्ताव किया। चूंकि यह मेरी पहली फिल्म (अनुरोध) थी, इसलिए मैं बहुत घबराई हुई और उलझन में थी लेकिन उन्होंने मेरी जरा भी मदद नहीं की। उन्होंने मेरे साथ डायलॉग की रिहर्सल करने से भी मना कर दिया। उनका रवैया बिल्कुल भी सहयोगपूर्ण नहीं था और एक दिन तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।

    खबरें और भी

    Rajesh KHanna

    Rajesh Khanna with Simple Kapadia- Facebook

    यही नहीं, जब अनुरोध फ्लॉप हुई थी, तब 1977 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सिंपल कपाड़िया ने कहा था कि वह राजेश खन्ना संग काम करने को लेकर सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा था- 

    असल में उनके साथ काम करने में मुझे काफी असहजता महसूस होती है क्योंकि जब आप किसी इंसान को अच्छी तरह जानते हैं तो कैमरे के सामने उन्हें इतना अलग रूप में देखना अजीब लगता है। 

    एक्टिंग छोड़ बन गई थीं डिजाइनर

    सिंपल कपाड़िया, बहन डिंपल की तरह सिनेमा में कामयाब नहीं हो पाईं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें अग्ली सिस्टर कहकर भी बुलाया। आखिरकार कुछ फिल्में करने के बाद सिंपल ने एक्टिंग से किनारा कर लिया और कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। फिल्म रुदाली के लिए उन्हे बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

    Simple Kapadia

    कैंसर से हार गई थीं जंग

    सिंपल कपाड़िया ने साल 1992 में राजिंदर सिंह शेट्टी से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा है। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा वक्त नहीं चली और दोनों अलग हो गए। साल 2009 में 51 साल की उम्र में सिंपल का कैंसर के चलते निधन हो गया था। वह तीन साल तक कैंसर से जंग लड़ती रही थीं। 

    यह भी पढ़ें- Sridevi की जानी दुश्मन थी 80s की ये एक्ट्रेस! Rajesh Khanna ने सुलह कराने के लिए दोनों को किया था कमरे में बंद

    यह भी पढ़ें- अडॉप्टेड थे Rajesh Khanna, सच जानकर टूट गए थे सुपरस्टार; उठ गया था लोगों पर से भरोसा