अक्षय संग फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही थीं Kangana Ranaut, फिर हुआ कुछ ऐसा; 'क्वीन' रह गईं हैरान!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने धुरंधर के रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के साथ फ्लर्ट ...और पढ़ें

अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट कर रही थीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका बयान हमेशा ही लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस वक्त एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके एक इंटरव्यू का है।
इस थ्रोबैक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने धुरंधर के रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने एक बार अक्षय के साथ फ्लर्ट किया था लेकिन सामने से उन्हें जो रिस्पॉन्स मिला, उसने उन्हें भी हैरान कर दिया।
कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल
एक बार कंगना रनौत, करण जौहर के चैट शो में अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह अक्षय संग बात करने की कोशिश कर रही थीं। यहां तक कि उन्होंने एक्टर के साथ फ्लर्ट करने की भी कोशिश की। मगर उन्हें सामने से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।
कंगना की फ्लर्टिंग पर अक्षय का रिएक्शन
करण ने जब कंगना से पूछा कि क्या उन्होंने किसी ऐसे के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की है जिसने उन्हें कोई रिस्पॉन्स न दिया हो। कंगना ने बेझिझक होकर अक्षय खन्ना का नाम लिया। यह सुनते ही करण, अनिल और संजय ठहाके मार-मारकर हंसने लगे। फिर कंगना ने कहा-
खबरें और भी
पहले मैंने उनके साथ बात करने की कोशिश की और फिर फ्लर्ट करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने मुझसे कभी बात नहीं की। वह कभी बात नहीं करते हैं। वह किसी से बात नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'कैसे भौंकना शुरू...', Kangana Ranaut को लेकर फिसली प्रकाश राज की जुबान? एआर रहमान का दिया साथ
View this post on Instagram
फिर कंगना रनौत ने अनिल कपूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह इनसे बात करते हैं। फिर अनिल ने हां में जवाब देते हुए कहा कि अक्षय उनके छोटे भाई जैसे हैं। बता दें कि कंगना और अक्षय ने साथ में फिल्म नो प्रोब्लम (No Problem Movie) में काम किया था।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के 'छैया-छैया' पर 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' का डांस वायरल, ट्विंकल खन्ना संग थिरके Akshaye Khanna