Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lock UPP 2: 4 साल बाद लौट रहा है लॉक अप शो, क्या बतौर होस्ट कंगना रनौत की होगी वापसी?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 02:50 PM (IST)

    Lock UPP Season 2: बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 के जरिए वापसी करने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे ऑनलाइन स्ट ...और पढ़ें

    कंगना रनौत का लॉक अप शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कंगना रनौत का लॉक अप शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 4 साल बाद लॉक अप शो की वापसी

    2. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम

    3. कंगना की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरफ से मंगलवार को अपकमिंग शोज, मूवीज और वेब सीरीज का एलान किया गया। जिसमें अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत-निर्माता एकता कपूर के मशहूर रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 का नाम भी शामिल रहा। 

    4 साल बाद लॉक अप की वापसी हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या कंगना रनौत बतौर होस्ट इस रियलिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आएंगी या नहीं। 

    लॉक अप सीजन 2 का हुआ एलान

    3 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से लॉक अप सीजन 2 का आधिकारिक एलान किया गया। साल 2022 में पहली बार इस रियलिटी शो को अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था। 71 एपिसोड वाली पहले सीजन को अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया और उनकी होस्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। 

    LOCK UP (1)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर होगा मनोरंजन का महा संग्राम, 18 अपकमिंग मूवीज और सीरीज का हुआ एलान

    अब सब लंबे समय बाद लॉक अप 2 आ रहा है तो सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या कंगना रनौत बतौर होस्ट एकता कपूर के इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगी या नहीं। फिलहाल इस मामले को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके साथ ही लॉक अप सीजन 2 की रिलीज डेट का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    माना जा रहा है कि इस साल के मध्य में रियलिटी शो लॉक अप 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मालूम हो कि लॉक अप के पहले सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था, जिन्हें कैदी के तौर पर लॉक अप में रहा गया था और उन्हें टास्क दिए गए थे। इन सदस्यों में अजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी, पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा, सायशा शिंदे, पूनम पांडे, अंसारा खान, शिवम शर्मा, निशा रावल और बबीता फोगाट जैसी हस्तियां शामिल रहीं। 

    कौन बना था लॉक अप 1 का विनर 

    कंगना रनौत के लॉक अप सीजन 1 के विनर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। उन्होंने फिनाले में पायल रोहतगी को हराकर शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। मुनव्वर के लिए लॉक अप एक बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हुआ और इसके बाद वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आए और उसमें भी विजेता बने।

    यह भी पढ़ें- कोर्ट में फिर Sunny Deol को मिलेगी 'तारीख पे तारीख', 33 साल बाद काले कोट में छाने को तैयार हैं Border 2 एक्टर