Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट में फिर Sunny Deol को मिलेगी 'तारीख पे तारीख', 33 साल बाद काले कोट में छाने को तैयार हैं Border 2 एक्टर

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 12:42 PM (IST)

    बड़े पर्दे पर तो सनी देओल 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता के साथ तहलका मचा ही चुके हैं, लेकिन अब OTT की दुनिया पर राज करने की तैयारी भी उन्होंने कर ली ह ...और पढ़ें

    33 साल बाद आइकॉनिक किरदार में लौटेंगे सनी देओल/ फोटो- Instagram

    33 साल बाद आइकॉनिक किरदार में लौटेंगे सनी देओल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर बॉलीवुड में किसी स्टार का कमबैक हो तो बिल्कुल सनी देओल की तरह। गदर 2 से साल 2023 में 'तारा सिंह' के किरदार के साथ लौटने वाले सनी देओल एक बार फिर से फैंस के फेवरेट बन चुके हैं। आज भी जब वह स्क्रीन पर दहाड़ते हैं, तो थिएटर्स में बैठी ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

    पर्दे पर सफल फिल्मों 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' के सीक्वल के बाद अब सनी देओल अपने 33 साल पुराने आइकॉनिक किरदार में लौटने की तैयारी कर चुके हैं।

    ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल

    सनी देओल बड़े पर्दे पर अपना दबदबा पहले ही बना चुके हैं और अब उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गदर मचाने की ठान ली है। 'इक्का' से अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की तैयारी में हैं। इसकी घोषणा मंगलवार को मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) के इस साल के स्लेट लॉन्च में हुई।

    यह भी पढ़ें- Ikka OTT Release: बॉर्डर के बाद कोर्ट रूम में दहाड़ेंगे सनी देओल, ओटीटी पर ढाई किलो के हाथ का कब्जा?

    सनी देओल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' फिल्म में वकील की दमदार भूमिका में दिखाई दिए थे, जिससे उनका 'तारीख पे तारीख' डायलॉग आइकॉनिक बन गया था। अब भले ही वह इस फिल्म के सीक्वल के साथ नहीं आ रहे, लेकिन 33 साल के बाद वह वकील के किरदार में जरूर दिखाई देंगे। लंबे समय बाद उन्हें काला कोट पहने वकील की भूमिका में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    बॉर्डर के बाद फिर आमने-सामने होंगे अक्षय-सनी

    इक्का बनाने की तैयारी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा काफी लंबे समय से कर रहे थे।  इक्का को लेकर सिद्धार्थ ने बताया, "हर फिल्म की एक किस्मत होती है। दामिनी के बाद एक बार फिर सनी वकील के रोल में दिखेंगे। यह कोर्ट रूम ड्रामा है। अक्षय ने जो रोल किया है, उनके अलावा कोई और वह नहीं कर सकता था। महिलाओं का रोल भी बहुत स्ट्रांग है। फिल्म बनकर तैयार है।"

    sunny deol ikka

    खबरें और भी

    नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में आरोपी बनकर सनी देओल के सामने अक्षय खन्ना होंगे, जो इन दिनों 'धुरंधर 2' की सफलता का मजा ले रहे हैं। इसके अलावा दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Border 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर हो गया खेल, 12वें दिन कमाई में बन गई रेल