Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कैसे भौंकना शुरू...', Kangana Ranaut को लेकर फिसली प्रकाश राज की जुबान? एआर रहमान का दिया साथ

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 04:10 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में एआर रहमान के कम्युनल बायस्डनेस के बयान पर काफी बवाल मचा। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी एआर रहमान की आलोचना की थी। अब अभिनेता प्रकाश राज ...और पढ़ें

    कंगना रनौत को लेकर प्रकाश राज ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कंगना रनौत को लेकर प्रकाश राज ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी का जिक्र किया जिसे एआर रहमान (AR Rahman) ने प्रोपगेंडा मूवी बताकर रिजेक्ट कर दिया था। अब प्रकाश ने कंगना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    दरअसल, एआर रहमान ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव है जिसकी वजह से उन्हें काम मिलना कम हो गया है। सिंगर-कंपोजर के इस बयान के बाद उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी। कंगना ने भी एआर रहमान की आलोचना की और बताया कि उन्होंने उनकी फिल्म इमरजेंसी को प्रोपगेंडा बताकर ठुकरा दी थी।

    प्रकाश राज ने एआर रहमान का दिया साथ

    हाल ही में प्रकाश राज ने एआर रहमान की ट्रोलिंग के साथ-साथ कंगना रनौत के बयान पर भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने द केरल लिटरेचर फेस्टिवल में एआर रहमान के हालिया विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने आवाज उठाने या विरोध जताने को अपराध बनाने के मुद्दे पर एआर रहमान का उदाहरण देते हुए अपनी राय रखी। बकौल प्रकाश-

    एआर रहमान के साथ क्या हो रहा है? पब्लिक में क्या बात हो रही है? मां तुझे सलाम। जय हो। दो ऑस्कर। आप खुश हुए। उन्होंने बस इतना ही कहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने यह नहीं कहा कि वह काम के लिए भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, यही सच है।

    यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड में दिखावा ज्यादा...' एआर रहमान के बाद Prakash Raj ने इंडस्ट्री को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

    कंगना रनौत के बयान पर भड़के प्रकाश राज

    कंगना रनौत ने एआर रहमान के बयान पर विरोध जताया था और उन्हें इमरजेंसी ठुकराने के लिए आलोचना की थी। इस पर प्रकाश ने कहा-

    खबरें और भी

    देखो कैसा जोश शुरू हो गया है। देखो कैसा भौंकना शुरू हो गया है। एक लेडी डायरेक्टर और एक्ट्रेस सिर्फ इसलिए कि उसने उनके साथ काम नहीं किया, उन्हें देशद्रोही कह रही है। कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी, जो एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, उसे क्लासिक बता रही है। उन्होंने (एआर रहमान) काम करने से मना कर दिया। देखो आपके आस-पास क्या हो रहा है।

    बता दें कि एआर रहमान ने अपने बयान पर माफी मांगी थी और कहा था कि उनकी बात को गलत समझा जा रहा है। वह अपने गानों के लिए विदेशों में भी सफलता का परचम लहरा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Lock UPP 2: 4 साल बाद लौट रहा है लॉक अप शो, क्या बतौर होस्ट कंगना रनौत की होगी वापसी?